PM Ujjwala Yojana Online Registration: पीएम उज्ज्वला योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

By Jiya
On: November 13, 2025 11:21 AM
PM Ujjwala Yojana Online Registration

हमारे देश में ऐसे बहुत सारे परिवार हैं जिनके पास वर्तमान में भी गैस कनेक्शन नहीं है। इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसे लोगों के लिए रसोई में भोजन बनाना काफी दूभर रहता है।

तो परिवार की महिलाओं को लकड़ी, कोयला, उपले जैसे पुराने तरीके का इस्तेमाल करके रसोई में खाना बनाना पड़ता है। परंतु अब केंद्र सरकार द्वारा पीएम उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है।

तो यदि आपके घर में एलपीजी गैस नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ लेना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि पंजीकरण करने के लिए दस्तावेज, पात्रता और आवेदन जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया कौन सी है। इसके साथ ही हम आपको योजना से जुड़ी हुई और भी सारी अहम जानकारी देंगे जो आपके लिए जानना आवश्यक है।

पीएम उज्ज्वला योजना 2025

हमारे देश में ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जो आज भी पुराने तरीके का उपयोग करके घर में भोजन बनाती हैं। तो आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि खास तौर से जो गांव के इलाकों में रहने वाले परिवार हैं इनके घरों की महिलाओं को भोजन बनाने में काफी असुविधा होती है।

लेकिन हमारी केंद्र सरकार निर्धन नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाओं को ला रही है। ऐसे में महिलाओं को आधुनिक ईंधन के साधनों से जोड़ने के लिए पीएम उज्ज्वला योजना को लाया गया है। इस प्रकार से महिलाएं योजना का फायदा लेकर स्वास्थ्य जनक तरीके से रसोई में काम कर सकती हैं।

तो योजना की लाभुक महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन, भरा हुआ गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस चूल्हा और गैप पाइप इत्यादि दिया जाता है। इस प्रकार से अब ग्रामीण निर्धन परिवारों की महिलाएं अपनी रसोई में शीघ्रता से भोजन बनाने का काम कर सकेंगी और इनका स्वास्थ्य भी प्रभावित नहीं होगा।

PM Ujjwala Yojana Registration 2025 Overview

विभाग का नामपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्जवला योजना
योजना की शुरुआत1 मई, 2016
लेख का नामपीएम उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सब्सिडी राशि₹300 से ₹400 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभफ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा + एलपीजी सब्सिडी
पात्रता केवल महिलाओं के लिए
आयु18 से 59 वर्ष के बीच
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmuy.gov.in/

पीएम उज्ज्वला योजना के लाभ

महिलाओं को पीएम उज्जवला योजना के माध्यम से जो महत्वपूर्ण फायदे प्राप्त होते हैं इन सबके बारे में हमने जानकारी कुछ इस प्रकार से दी है:-

  • गांव में रहने वाली गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है।
  • आधुनिक ईंधन के साधन को प्राप्त करके महिलाओं को धुएं में काम करना नहीं पड़ेगा।
  • महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और वे अपने काम को भी तेजी के साथ पूरा कर सकती हैं।
  • लाभार्थी बनाई गई महिलाओं को कोई भी पैसा खर्च किए बिना आधुनिक तरीके से खाना पकाने का मौका मिलेगा।
  • महिलाओं के घर के आसपास का वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा क्योंकि एलपीजी गैस के माध्यम से कोई भी धुआं नहीं होता है।

पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन जमा करने की इच्छुक महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की जरूरत होती है:-

  • पंजीकरण करने के लिए केवल वहीं महिलाएं पात्र मानी गई हैं जो भारत की मूल निवासी हैं।
  • आवेदनकर्ता महिला की उम्र आवश्यक है कि 18 साल से ज्यादा हो।
  • देश की ऐसी महिलाएं जिनके पास एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है वे सब पात्र हैं।
  • आवेदिका के पास आवश्यक है कि बीपीएल राशन कार्ड हो क्योंकि तभी महिला आवेदन दे सकती है।
  • महिला का संबंध आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होना अनिवार्य है।

पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन देने के लिए आपके पास निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं:-

  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार रंगीन फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

पीएम उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप सभी पात्रता रखने वाली महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कुछ इस तरह से करना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको पीएम उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • अब आपको इस पेज पर पंजीकरण से संबंधित एक लिंक दिखाई देगा आपको इसको दबाना है।
  • इतना करने के तुरंत बाद आपके सामने अगले पेज पर तीन गैस कंपनियों के नाम प्रदर्शित होंगे।
  • आपको इनमें से किसी एक गैस एजेंसी का नाम चुन लेना है।
  • अब आपके सामने उस गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खुलकर आ जाएगी जिसके द्वारा आपको लाभ लेना है।
  • अब आपको ध्यान से उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र पूरा भरना होगा।
  • पंजीकरण करने के पश्चात फिर सभी दस्तावेज जो आपसे मांगे गए हैं इन सबको अपलोड करना है।
  • आखिर में आपको अपना फॉर्म जमा करना है और इस तरह से आप पीएम उज्जवला योजना का फायदा ले सकती हैं।

FAQs

पीएम उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?

भारत की वे सब महिलाएं जिनकी वित्तीय स्थिति अत्यधिक खराब है वे सब पंजीकरण कर सकती हैं।

क्या शहरों में रहने वाली महिलाएं भी योजना का फायदा ले सकती हैं?

जी हां शहरों में रहने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है परंतु सरकार का विशेष लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन देना है।

पीएम उज्ज्वला योजना के पंजीकरण हेतु कौन से दस्तावेज महत्वपूर्ण है?

योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार फोटो इत्यादि जैसे दस्तावेज अहम किए गए हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram