PM Ujjwala Yojana Registration: फ्री गैस सिलेंडर पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

By Jiya
On: November 8, 2025 2:51 PM
PM Ujjwala Yojana Registration

पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 मई 2016 को की थी और वर्तमान में भी देश में यह योजना लागू है। यह योजना सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली एक खास योजना है जिसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को सरकार के द्वारा मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है और इस लाभ की वजह से महिला गैस सिलेंडर को उपयोग में लेकर खाना बना सकती है और महिलाओं को लकड़ी और कोयले की आवश्यकता नहीं होती है।

देश में करोड़ों लाभार्थी महिलाएं मौजूद है जिन्हें इस योजना का लाभ मिला हुआ है और अभी भी काफी महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित है वह महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है लेकिन इसके लिए उन महिलाओं को इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसके बाद में ही आगे से गैस कनेक्शन के लिए अप्रूवल मिल जाने पर फ्री वाला गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

पीएम उज्जवला योजना रजिस्ट्रेशन 2025

गैस कनेक्शन लेना वर्तमान समय में बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि गैस कनेक्शन लेने की वजह से बिना धुवे के और जल्दी खाना बनाया जा सकता है वही चूल्हे की तुलना में गैस पर खाना बनाना ज्यादा सुविधाजनक होता है इसलिए सभी महिलाओं को गैस कनेक्शन प्राप्त कर लेना चाहिए। वही जो महिलाएं पैसे देकर गैस कनेक्शन को प्राप्त नहीं कर पाती है उनके लिए सरकार ने पीएम उज्जवला योजना शुरू की हुई है।

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद में जो भी महिलाएं चयनित होगी उन महिलाओं को गैस सिलेंडर गैस डायरी रेगुलेटर रबर पाइप गैस चूल्हा जैसी आदि महत्वपूर्ण आवश्यक सामग्रियां प्रदान की जाएगी और सभी सामग्रियां सरकार की तरफ से निशुल्क ही मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले गैस कनेक्शन नहीं लिया हुआ होना चाहिए क्योंकि ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

PM Ujjwala Yojana 2025 Overview

विभाग का नामपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्जवला योजना
योजना की शुरुआत1 मई 2016
लेख का नामपीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन
सब्सिडी राशि₹300 से ₹400 तक
लाभफ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा + सब्सिडी
लाभार्थीसभी भारतीय पात्र महिलायें
आयु18 से 59 वर्ष के बीच
आवेदन मोडऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmuy.gov.in/

पीएम उज्जवला योजना की विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर खरीदने पर 300 रूपये की सब्सिडी बैंक खाते में मिलती है।
  • जो भी महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहती है सभी ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकती है।
  • सरकार इस योजना पर खर्च करने के लिए बड़ा बजट बनाती है जिसकी वजह से अनेक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल पाता है।
  • एक बार इस योजना का लाभ मिलने पर महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना सकेंगी और इससे महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिल जाएगा।

पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य

लकड़ी और कोयले को जलाकर खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं महिलाओं के लिए सांस संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है। और चूल्हे पर खाना बनाते समय महिलाओं को काफी ज्यादा समस्या भी देखने को मिलती है ऐसे में इन सभी को देखते हुए ही महिलाएं आसानी से खाना बना सके इस उद्देश्य के साथ ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना की वजह से पर्यावरण की रक्षा भी होती है वही गरीब महिलाएं भी गैस कनेक्शन को ले पाती है।

पीएम उज्जवला योजना के लिए योग्यता

  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष की जरूर होनी चाहिए।
  • पहले से किसी भी राज्य में महिला ने उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं उठाया हुआ होना चाहिए।
  • सभी भारतीय महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • गरीब परिवार जिन्हें इस योजना के लाभ की आवश्यकता है सरकार केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान करती है।
  • केवाईसी के सभी आवश्यक दस्तावेज महिला के पास मौजूद होने चाहिए।

पीएम उज्जवला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो, आदि

पीएम उज्जवला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु नजदीकी गैस एजेंसी का पता लगाएं।
  • अब गैस एजेंसी में जाकर आवेदन फॉर्म को प्राप्त करके आवेदन फॉर्म में पूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • ध्यान रहे दर्ज की जाने वाली संबंधित प्रत्येक जानकारी सही होनी चाहिए।
  • जरूरी स्थान पर टिक मार्क भी करें और दस्तावेज की जानकारी को भी दर्ज करें।
  • वही दस्तावेज की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ लगा देनी है और फिर एजेंसी में फॉर्म को जमा कर देना है।
  • इसके बाद में फॉर्म को ऑनलाइन किया जाएगा और फिर स्वीकृति मिलने पर इस योजना का लाभ मिल जाएगा।

FAQs

मुझे पीएम उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल रहा है क्या करना चाहिए?

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जानकारी को चेक करें और फिर पात्रता को चेक करें इसके बाद में पात्र होने पर आवेदन करें क्योंकि पात्र होने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

क्या पीएम उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

जी हां पीएम उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

फ्री में गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा?

पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने पर फ्री में गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram