PM Vishwakarma Yojana 2025: पीएम विश्वकर्मा योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

By Jiya
On: November 13, 2025 3:44 PM
PM Vishwakarma Yojana

हमारे देश में ऐसे बहुत सारे लाखों कारीगर और शिल्पकार रहते हैं जो पुराने समय से ही देश की संस्कृति में अपना योगदान देते आए हैं। ‌ ऐसे में इन सभी कारीगरों के आर्थिक विकास के लिए सरकार बहुत से प्रयास करती है।

आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि भारत के इन सभी असंख्य कुशल कारीगरों और पारंपरिक कामगारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को आरंभ किया है। तो ऐसे में योजना के अंतर्गत जिन्हें लाभार्थी बनाया जाता है इन्हें टूलकिट हेतु 15000 रूपए की सहायता मिलती है।

अगर आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे में हमारा आज का यह लेख आपको पढ़कर सारी जानकारी जान लेनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको योजना के लिए आवेदन देने हेतु पात्रता, दस्तावेज, आवेदन देने की ऑनलाइन प्रक्रिया जैसी बहुत सी जानकारी देंगे। ‌

पीएम विश्वकर्मा योजना 2025

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को सरकार ने विशेष तौर से देश के उन सभी पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों हेतु शुरू किया है जो पीढ़ी दर पीढ़ी अपने विशिष्ट प्रकार के काम में लगे हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार 18 तरह के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े हुए लोगों को सहायता करती है।

तो इस प्रकार से वे सब लोग लाभ ले सकते हैं जो लुहार, चर्मकार, धोबी, राजगीर, दर्जी, मछली पकड़ने वाले, नाई, सुनार लकड़ी की वस्तुएं इत्यादि बनाने वाले हैं। तो पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक शिल्पकारों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे अपनी कला को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में आगे तक लेकर जा सकें।

तो हम आपको बताते चलें कि साल 2023 से ही इस योजना के अंतर्गत कामगारों को और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण के साथ में आर्थिक मदद भी प्रदान की जाती है। यहां आपको हम जानकारी दे दें कि 15000 रूपए का लाभ लाभुकों को पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए से मिलता है।

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana 2025 Overview

मंत्रालय का नामसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
योजना का नामपीएम विश्वकर्मा योजना
योजना की शुरुआत17 सितंबर 2023
उद्देश्यकारीगरों, शिल्पकारों को तकनीकी मदद देना
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
आर्थिक सहायता₹15,000/- टूलकिट खरीदने के लिए
लोन सहायता₹3 लाख तक
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ

पीएम विश्वकर्मा योजना के बहुत सारे फायदे लाभार्थियों को प्राप्त होते हैं जैसे:-

  • पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • योजना के माध्यम से कारीगरों को विश्वकर्मा पहचान पत्र और साथ में डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।
  • शिल्पकारों को और कारीगरों को इस योग्य बनाया जाता है कि वे बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने योग्य बनें। ‌
  • वित्तीय तौर पर सहायता करने के लिए इन सभी को 15000 रूपए की मदद की जाती है ताकि वे उपकरणों को खरीद सकें।
  • जब इन कामगारों को प्रशिक्षण दिया जाता है तो हर दिन 500 रूपए का भत्ता भी मिलता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता

अगर आप योजना के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिन पात्रता को पूरा करना होगा वे कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित हैं:-

  • आवेदन देने हेतु जरूरी है कि व्यक्ति भारत का रहने वाला स्थाई निवासी हो।
  • आवेदनकर्ता विश्वकर्मा समुदाय की किसी जाति से संबंधित हो।
  • ऐसे व्यक्ति जो पारंपरिक कारीगर अथवा शिल्पकार हैं वे आवेदन देने के लिए पात्रता रखते हैं। ‌

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम विश्वकर्मा योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और इन सबके बारे में हम निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

जो भी पारंपरिक कारीगर या फिर शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो इन्हें निम्नलिखित बताई गई प्रक्रिया को सही से अपनाना होगा:-

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको मुख्य पृष्ठ पर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प को ढूंढना है और फिर इसे दबा देना है।
  • इसके तुरंत बाद ही एक अन्य पृष्ठ आपके सामने खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको कुछ जानकारी को भरना है।
  • सारी जानकारी को भरकर आपको अपना यूजर आईडी और अपना पासवर्ड बना लेना है।
  • आगे फिर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको विश्वकर्मा योजना का फॉर्म सही प्रकार से भरना है।
  • जब आपका आवेदन पत्र भर जाए तो इसके बाद आपको सारे दस्तावेजों को भी एक-एक करके अपलोड करना है।
  • इस तरह से आपको पीएम विश्वकर्मा योजना का फॉर्म जमा कर देना है।

FAQs

सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू करके अपना क्या लक्ष्य रखा है?

सरकार ने योजना को आरंभ करके अपना यह लक्ष्य बनाया है कि पारंपरिक शिल्पकारों व कारीगरों की तकनीकी और आर्थिक मदद की जाए ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।

क्या पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोन भी लिया जा सकता है?

जी हां इस योजना के अंतर्गत आपको बिना ब्याज के 3 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त हो सकता है।

मैं कैसे अपना आवेदन सही प्रकार से जमा कर सकता हूं?

इसके लिए आप नजदीकी सीएससी केंद्र जाकर या फिर योजना की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram