यदि आप देश के एक ऐसे युवा हैं जो अपने कौशल को विकसित करने के इच्छुक हैं तो आपको पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन करने में देर नहीं करनी चाहिए। इस तरह से औद्योगिक क्षेत्रों में मुफ्त में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अब पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ है।
हमारी सरकार के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना का यह चौथा चरण आरंभ किया गया है। जो भी युवा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाए जाएंगे इनको फ्री में प्रशिक्षण के अलावा प्रति महीने 8000 रूपए भी सरकार से मिलेंगे। इसके साथ ही और भी बहुत सारे फायदे आपको योजना के तहत प्राप्त होंगे।
यदि आपको नहीं मालूम कि कैसे आप योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में आज आपको हम यह जानकारी देंगे कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, योजना के फायदे और पंजीकरण करने का तरीका क्या है।
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन 2025
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है और सभी इच्छुक युवा अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि पीएमकेवीवाई यानी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के इस चौथे चरण को युवाओं को कौशल ज्ञान देने के लिए शुरू किया गया है।
आपको हम यह भी बता दें कि साल 2015 से ही हमारी सरकार कौशल विकास योजना का फायदा मुफ्त में युवाओं को दे रही है। हर साल इस योजना के अंतर्गत युवा प्रशिक्षण हासिल करके अपना स्वरोजगार या नौकरी करने योग्य बनते हैं।
इतना ही नहीं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ मासिक 8000 रूपए भी सरकार से मिलते हैं। तो जब प्रशिक्षण पूरा हो जाता है तो इसके बाद स्किल इंडिया के द्वारा प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। इस तरह से देखा जाए तो युवाओं को पीएम कौशल विकास योजना का काफी अधिक फायदा मिल रहा है।
PM Kaushal Vikas Yojana 4.0 Registration 2025 Overview
| विभाग का नाम | कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम कौशल विकास योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2015 |
| योग्यता | 10वी 12वी पास के लिए |
| आयु | 15 वर्ष से 45 वर्ष |
| उद्देश्य | युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी कार्य कुशलता को बढ़ाना |
| लाभ | निशुल्क प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे ₹8000 प्रतिमाह |
| प्रशिक्षण अवधि | 3 महीने से 1 वर्ष तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.skillindiadigital.gov.in/ |
पीएम कौशल विकास योजना के लाभ
पीएम कौशल विकास योजना के चौथे चरण के अंतर्गत जो फायदे युवाओं को प्राप्त हो रहे हैं इन सबकी जानकारी निम्नलिखित दी गई हैं:-
- लाभार्थी युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाता है।
- युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 8000 रूपए की राशि मिलती है।
- योजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण लेने के बाद युवा अपना खुद का काम आरंभ कर सकते हैं।
- यदि वे स्वरोजगार नहीं करना चाहते तो किसी कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते हैं।
- युवाओं को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलता है।
पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
अगर आपको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पंजीकरण पूरा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता को अनिवार्य तौर पर पूरा करना होगा:-
- कौशल विकास योजना का लाभ सिर्फ भारत के निवासी युवा ही ले सकते हैं।
- आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 45 साल तक हो।
- युवा ने आवश्यक है कि किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- पीएम कौशल विकास योजना का फायदा वे सब युवा भी ले सकते हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई को अधूरा छोड़ दिया है।
- वे युवा जो पूरी तरह से बेरोजगार हैं वे सब आवेदन देने हेतु पात्र माने गए हैं।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के लिए आपको जिन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी वे कुछ इस प्रकार से हैं:-
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शिक्षा योग्यता दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
पीएम कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जो भी युवा अपने कौशल को विकसित करने हेतु पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो वे सब निम्नलिखित तरीका अपना सकते हैं:-
• सर्वप्रथम आपको पंजीकरण करने के लिए डिजिटल इंडिया की वेबसाइट पर जाना है।
• अब होम पेज पर आपको कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन वाला ऑप्शन क्लिक करना है।
• इसके पश्चात आपको रजिस्टर एज़ ए कैंडिडेट वाले विकल्प को दबा देना है।
• यहां अब आपको अपना नाम, अपनी ईमेल आईडी, अपना मोबाइल नंबर, आधार संख्या इत्यादि जैसे विवरण को दर्ज करना है।
• आवश्यक विवरण को भरने के बाद फिर आपको उस पाठ्यक्रम का चयन करना है जिसमें आपको प्रशिक्षण लेना है।
• अब अपने समीप के प्रशिक्षण केंद्र का चयन करके आपको दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
• अंत में आपको अपना कौशल विकास योजना का फॉर्म जमा करना है।
FAQs
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?
ऐसे युवा जो अपने कौशल को विकसित करना चाहते हैं वे सब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पीएम कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद क्या होगा?
जब युवा अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे तो इसके बाद वे स्वरोजगार या फिर किसी कंपनी में नौकरी करने योग्य बन जाते हैं।
मैंने आठवीं कक्षा पास की है तो क्या मैं पंजीकरण कर सकता हूं?
जी हां आठवीं पास युवा भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।









