महाराष्ट्र राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो निरंतर ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार तथा पुलिस विभाग के तहत बहुत ही सुनहरा अवसर दिया जा रहा है क्योंकि पुलिस विभाग में हाल ही में कांस्टेबल सहित ड्राइवर ,जेल कांस्टेबल के 15000 से अधिक पदों की रिक्ति को जारी किया गया है।
जारी की गई इन विशेष पदों की भर्ती के लिए महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित करवाया जाने वाला है। भर्ती की नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 19 अक्टूबर 2025 से शुरू करवाई जाएगी।
29 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक महीने तक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगी यानी इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।
पुलिस भर्ती 2025
महाराष्ट्र राज्य में जारी की गई पुलिस कांस्टेबल तथा अन्य पदों की यह भर्ती काफी विशेष है क्योंकि इसमें महाराष्ट्र राज्य के मूल उम्मीदवार तो हिस्सा ले ही सकते हैं इसके अलावा देश के अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी शामिल होने की पात्रता दी गई है।
नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवारों की उत्साहना को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस भर्ती में प्रतियोगिता स्तर काफी उच्च होगा जिसके चलते उम्मीदवारों के लिए सफलता प्राप्त करने हेतु विशिष्ट परियोजना के साथ तैयारी करनी आवश्यक होगी।
Police Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | महाराष्ट्र पुलिस बल |
| भर्ती का नाम | पुलिस भर्ती 2025 |
| पद का नाम | कांस्टेबल, ड्राइवर,,जेल कांस्टेबल |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| कुल पद | 15000 से अधिक |
| योग्यता | 10वी 12वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 29 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://www.mahapolice.gov.in/ |
पुलिस भर्ती के लिए योग्यताएं
महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कक्षा 10वीं तथा 12वीं भी होनी चाहिए।
- इन कक्षाओ में उम्मीदवार के 50% या उससे अधिक अंक होने जरूरी है।
- अगर वह ड्राइवर के पद के लिए आवेदन करता है तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग के क्षेत्र में 3 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए।
- इसके अलावा कांस्टेबल पदों के के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शारीरिक तथा मानसिक रूप से पूर्ण स्वास्थ्य हो।
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र राज्य सरकार तथा पुलिस विभाग के द्वारा जारी करवाई गई इस भर्ती में जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं उन सभी के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी जरूरी होगा।
ऐसे उम्मीदवार जो सामान्य या फिर पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उनके लिए ₹450 तक का आवेदन शुल्क लागू किया गया है इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार केवल 350 रुपए जमा करके ही अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा
पुलिस भर्ती 2025 में लागू की गई आयु सीमा निम्न प्रकार से है:-
- इस भर्ती में सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
- 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 28 वर्ष तक की उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए योग्य है।
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान भी किया गया है।
- आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन से ही मिल पाएगी।
पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
महाराष्ट्र राज्य में पुलिस भर्ती के अंतर्गत पद अनुसार चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। बताते चलें कि कांस्टेबल जैसे पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक तथा मानसिक परीक्षण ,चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी।
इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो ड्राइवर जैसे विशेष पदों के लिए आवेदन करते हैं उन सभी के लिए इन महत्वपूर्ण चरणों के साथ ड्राइविंग टेस्ट से भी गुजरना होगा जिसके बाद ही चयनित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया संबंधित जानकारी को नोटिफिकेशन से जरूर समझना चाहिए।
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- पुलिस भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।
- यहां से महत्वपूर्ण जानकारी के साथ अप्लाई वाला ऑप्शन भी मिलेगा उसे सेलेक्ट करें।
- इसके बाद ऑनलाइन पेज पर भर्ती का फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- फार्म का कार्य पूरा हो जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने जरूरी होंगे।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदनशुल्क का भुगतान भी करना होगा।
- अंत में सभी कार्य हो जाने के बाद सबमिट कर दें तो आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
FAQs
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में सामान्य तौर पर सफलता अंक कितने हैं?
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में सामान्य तौर पर सफलता अंक 40% है।
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती सिलेबस कहां से जाने?
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।










Police bharti