Police Vacancy 2025: नई पुलिस भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 6, 2025 8:59 AM
Police Recruitment

अगर आपका सपना पुलिस में जाने का है तो ऐसे में आपको हम बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसके माध्यम से 15000 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

बताते चलें कि आवेदन जमा होने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। आप सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन इस भर्ती के लिए ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप तभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जब आपने 12वीं कक्षा पास कर ली होगी।

अगर आपको पुलिस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो ऐसे में हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। आज हम आपको महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती होने से संबंधित सारी जानकारी देंगे। इस प्रकार से आपको पता चलेगा कि इसके लिए शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी।

पुलिस भर्ती 2025

अगर आपको महाराष्ट्र पुलिस में शामिल होना है जिससे कि आप अपने देश की सेवा कर सकें तो ऐसे में आपके लिए बड़ा मौका आया है। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कांस्टेबल, जेल कांस्टेबल, ड्राइवर सहित 15000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों को काम करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है और उम्मीदवार अपना आवेदन 30 नवंबर तक भरकर जमा कर सकते हैं।

Police Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममहाराष्ट्र पुलिस बल
भर्ती का नामपुलिस भर्ती 2025
पद का नामकांस्टेबल, ड्राइवर, जेल कांस्टेबल
राज्यमहाराष्ट्र
योग्यता10वी 12वी पास
कुल पद15631
आवेदन प्रारम्भ29 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियाशारीरिक टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.mahapolice.gov.in/

पुलिस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

अगर आपको महाराष्ट्र पुलिस के तहत जारी की गई इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा:-

  • आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने देश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
  • उम्मीदवार भारत का स्थाई नागरिक होने के साथ-साथ महाराष्ट्र का निवासी हो।

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

अगर आपको महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी करने के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक शुल्क भी जमा करना पड़ेगा इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है –

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती के लिए 450 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
  • जबकि आरक्षित वर्गों के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 350 रूपए की रखी गई है।

पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की जो चयन प्रक्रिया है वह तीन चरणों में पूरी की जाएगी। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले सभी उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट होगा। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार न्यूनतम 40% तक अंक हासिल करेंगे इन्हें सफल माना जाएगा।

आगे फिर अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस तरह से लिखित परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

पुलिस भर्ती के लिए अगर आपको अपना पंजीकरण करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित आसान से चरणों को दोहराना होगा:-

  • पंजीकरण करने हेतु सबसे पहले आपको महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब जैसे ही आपके सामने होम पेज आएगा तो आपको अप्लाई करने वाला लिंक मिलेगा।
  • इस तरह से आपको इस लिंक के ऊपर क्लिक करना होगा और फिर आवेदन पत्र को पूरा भरना होगा।
  • अब आपको सभी मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना है।
  • आगे फिर आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक शुल्क का भुगतान करना होगा ताकि आपका आवेदन जमा हो सके।
  • आखिर में आपको पुलिस भर्ती का फॉर्म सबमिट करके इसका एक प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखना है।

FAQs

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के तहत कितने पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत 15000 से भी अधिक पदों हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु कितनी शिक्षा योग्यता रखी गई है?

इसके लिए वे सब उम्मीदवार अपना आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

9 thoughts on “Police Vacancy 2025: नई पुलिस भर्ती के फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment

Join Telegram