Post Office Personal Loan: घर बैठे 5 मिनट में मिलेगा 2 लाख रूपए का लोन

By Jiya
On: November 7, 2025 11:41 AM
Post Office Personal Loan

देश के ऐसे नागरिक जिन्होंने अपना खाता पोस्ट ऑफिस में खुलवाया हुआ है इनके लिए एक बड़ी खबर है। तो बात यह है कि पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन के माध्यम से ग्राहकों को 2 लाख रुपए तक का लोन सरलता से मिल रहा है।

दरअसल डाकघर के द्वारा यह योजना उन लोगों के लिए लाई गई है जो पोस्ट ऑफिस की बहुत सी बचत वाली योजनाओं जैसे कि केवीपी, एनएससी, टीडी अथवा एमआईएस में निवेश करते हैं। तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि डाकघर से लिया गया यह लोन भरोसेमंद और सुरक्षित होने के साथ-साथ सरकार द्वारा समर्थित है।

यदि आपको पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन की पूरी जानकारी चाहिए तो हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना फायदेमंद हो सकता है। आज आपको हम यह बताएंगे कि कैसे आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे कि लोन की राशि, पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज, ब्याज दर इत्यादि क्या रखे गए हैं।

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन 2025

पोस्ट ऑफिस के द्वारा अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन प्रदान किया जा रहा है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बताते चलें कि आपको आपकी बचत योजना की राशि के मुताबिक 10 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त हो सकता है।

ऐसे में हम आपको यहां यह भी बता दें कि अगर आपने एनएससी, टीडी या फिर केवीपी जैसी योजना में निवेश किया गया है तो तब आपको इसकी 75% से लेकर 85% तक की राशि लोन के रूप में मिल सकती है।

यहां आपको हम यह जानकारी भी देते चलें कि इस लोन पर आपको 1% ब्याज दर हर महीने चुकाना होता है। तो अगर वार्षिक ब्याज देखें तो 12% की दर से आपको इसे जमा करना है। पर यह ब्याज बैंकों के मुकाबले में काफी कम रखा गया है।

इस तरह से जो ईएमआई है इसकी अवधि योजना की परिपक्वता के ऊपर आधारित होती है। लोन लेने के बाद आप इसका भुगतान हर महीने आसान किस्तों में चुका सकते हैं। तो इस तरह से आप अपनी बचत योजना के बदले लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Post Office Loan 2025 Overview

शाखा का नामइंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक
लेख का नामपोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन
लेख का प्रकार पर्सनल लोन
न्यूनतम उम्र18 वर्ष
लोन लिमिट2 लाख रूपए तक
ब्याज दर 12% वार्षिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ippbonline.bank.in/

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन योजना के फायदे

पोस्ट ऑफिस के द्वारा जो पर्सनल लोन ग्राहकों को दिया जा रहा है इसके अंतर्गत जो फायदे प्राप्त होते हैं इनके बारे में जानकारी नीचे बताई गई है:-

  • ग्राहक बिना किसी सिबिल स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री के लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस के द्वारा लोन पारदर्शिता के व सरकारी सुरक्षा के साथ उपलब्ध कराया जाता है और इसलिए यह योजना भरोसेमंद है।
  • डाकघर द्वारा दिए जाने वाले लोन की जो ब्याज दर है इसे काफी कम रखा गया है जिसकी वजह से ग्राहक पर ईएमआई का दबाव बहुत कम रहता है।
  • आम नागरिक लोन लेकर इसे फिर आसान सी किस्तों में चुका सकते हैं।
  • लोन की प्रक्रिया को तेज रखा गया है और कम से कम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
  • यदि आप निश्चित अवधि से पूर्व अपने लोन को चुका देते हैं तो आप पर कोई भी जुर्माना नहीं लगता है।
  • आप मेडिकल खर्च, बच्चों की शिक्षा या फिर शादी अथवा छोटे कारोबार के लिए लोन ले सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन के लिए पात्रता

जो भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • आवेदन जमा करने वाला व्यक्ति भारतीय हो और इसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष तक हो।
  • आवेदक ने पोस्ट ऑफिस की किसी निवेश वाली योजना में पैसा जमा किया हो।
  • जिस योजना के बदले ग्राहक लोन लेना चाहते हैं तो वह योजना चालू हो और परिपक्वता की अवधि पूरी नहीं होनी चाहिए।
  • सक्रिय योजना के खाते में पर्याप्त निवेश होना जरूरी है क्योंकि इसके आधार पर ही लोन की राशि दी जाती है।
  • ग्राहक को लोन लेने के लिए अपना आवेदन उस पोस्ट ऑफिस शाखा से करना होगा जहां पर इसकी बचत वाली योजना पंजीकृत है।
  • आवेदन देने वाले व्यक्ति का बैंक खाता चालू हो जिससे कि लोन का पैसा सीधे खाते में पहुंच जाए।

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आपको पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे:-

  • आधार कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • संबंधित योजना का प्रमाण पत्र या पासबुक
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • आवेदन पत्र
  • मोबाइल नंबर

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन के आवेदन हेतु आपको जो तरीका अपनाना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • सर्वप्रथम आपको अपने समीप के पोस्ट ऑफिस की शाखा में चले जाना है।
  • अब आपको अधिकारी से पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन की सारी जानकारी हासिल करनी है।
  • आगे आपको आवेदन फार्म प्राप्त करना है और इसमें सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, संबंधित योजना की पासबुक इत्यादि जैसे दस्तावेजों को संलग्न करना है।
  • अब आपको पोस्ट ऑफिस अधिकारी को सारे दस्तावेज और फॉर्म दे देना है।
  • अब आपके दस्तावेजों को चेक किया जाएगा और सत्यापन पूरा करने के पश्चात आपको लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने होंगे।
  • इसके बाद आपको लोन की राशि आपके बैंक खाते में या फिर चेक के माध्यम से प्रदान कर दी जाएगी।

FAQs

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन कौन प्राप्त कर सकता है?

देश के ऐसे नागरिक जिन्होंने पोस्ट ऑफिस की किसी बचत वाली योजना में अपनी पूंजी लगाई है वे सब लोन ले सकते हैं।

मुझे पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन कितना मिल सकता है?

आपको पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन 10000 रूपए से लेकर 200000 रूपए तक का मिल सकता है।

पोस्ट ऑफिस पर्सनल लोन पर कितना ब्याज चुकाना पड़ता है?

ग्राहकों को इस योजना के अंतर्गत लोन लेने पर 12% वार्षिक ब्याज चुकाना पड़ता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram