प्रसार भारती वैकेंसी हेतु नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में वे सब उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं जो दूरदर्शन केंद्र में नौकरी करना चाहते हैं।
ऐसे उम्मीदवार जो न्यूज़ क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और काम कर रहे हैं वे दूरदर्शन केंद्र में नौकरी करने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती के माध्यम से न्यूज़ रीडर और कॉपी एडिटर के पद पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
आज के इस लेख में हम आपको प्रसार भारती वैकेंसी से जुड़ी हुई जानकारी देंगे। इस तरह से इस लेख में हम आपको आवेदन देने हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
प्रसार भारती वैकेंसी 2025
रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल विभाग में न्यूज़ रीडर और कॉपी एडिटर के पद पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस तरह से वे उम्मीदवार जो जर्नलिज्म के क्षेत्र से हैं वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्रसार भारती के द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 4 नवंबर से आरंभ हो गई है। इस तरह से उम्मीदवार अपना आवेदन विज्ञापन जारी होने यानी 4 नवंबर के बाद एक महीने के अंदर-अंदर दे सकते हैं।
Prasar Bharati Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल |
| भर्ती का नाम | प्रसार भारती वैकेंसी 2025 |
| पद का नाम | न्यूज़ रीडर और कॉपी एडिटर |
| आवेदन प्रारम्भ | 4 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 नवंबर 2025 |
| कुल पद | 14 |
| वेतन | ₹50,000-₹55,000/- |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक/स्नातकोत्तर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://prasarbharati.gov.in/ |
प्रसार भारती वैकेंसी के लिए शैक्षणिक योग्यता
दूरदर्शन केंद्र में काम करने के लिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा:-
न्यूज़ रीडर के पद हेतु –
- प्रसार भारती वैकेंसी हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक किया हो।
- साथ में उम्मीदवार की संबंधित भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को कैमरा के सामने बोलने में किसी प्रकार का कोई संकोच नहीं होना चाहिए।
- ब्रॉडकास्टिंग हेतु उम्मीदवार की आवाज भी अच्छी होनी।
- पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को या फिर जिन्होंने इस क्षेत्र में पहले से काम किया है इन्हें प्राथमिकता प्राप्त होगी।
- टीवी या फिर रेडियो चैनल पर जिन्हें काम का अनुभव है इन्हें भी वरीयता मिलेगी।
कॉपी एडिटर पद हेतु–
- उम्मीदवार ने जनसंचार या पत्रकारिता में स्नातक या फिर स्नातकोत्तर किया हो।
- संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवार को 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
प्रसार भारती वैकेंसी के लिए आयु सीमा
दूरदर्शन केंद्र में काम करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करना जरूरी है:-
- न्यूज़ रीडर के पद हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र 21 साल से लेकर 50 साल तक हो।
- कॉपी एडिटर के पद हेतु भी आयु 21 साल से 50 साल तक रखी गई है।
प्रसार भारती वैकेंसी के तहत वेतन
जो उम्मीदवार न्यूज़ रीडर के पद पर काम करेंगे इन्हें हर दिन 1650 रुपए का वेतन प्राप्त होगा। इस प्रकार से कॉपी एडिटर के पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को 1500 रूपए हर दिन हर शिफ्ट हेतु प्राप्त होंगे।
प्रसार भारती वैकेंसी हेतु चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार दूरदर्शन केंद्र में काम करने के लिए प्रसार भारती वैकेंसी के तहत आवेदन जमा करेंगे इन सबको टेस्ट अथवा इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रकार से इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को इनके संबंधित पद पर नियुक्त किया जाएगा।
प्रसार भारती वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रसार भारती के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को अपना आवेदन ऑफ़लाइन तरीके से जमा करना होगा और इसका तरीका कुछ इस प्रकार से है:-
- सर्वप्रथम आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर प्रसार भारती वैकेंसी का आवेदन पत्र डाउनलोड करना है।
- अब आपको आवेदन पत्र में सारा विवरण ध्यान पूर्वक भरना है और फोटो को भी सही स्थान पर चिपका देना है।
- इस तरह से फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि शैक्षणिक, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि को फार्म में संलग्न करना है।
- फिर आपको इसे एक डाक वाले लिफाफे में डालना है और स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रसार भारती भेज देना है।
- आपको अपना आवेदन डायरेक्टर न्यूज रीजनल, न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र, श्यामला हिल्स भोपाल 462013 पर भेजना है।
FAQs
प्रसार भारती वैकेंसी के लिए आवेदन कब से शुरू है?
प्रसार भारती वैकेंसी के तहत आवेदन प्रक्रिया को 4 नवंबर से शुरू किया जा चुका है।
कौन से पदों पर दूरदर्शन केंद्र में नई भर्ती करवाई जा रही है?
दूरदर्शन केंद्र में कॉपी एडिटर और न्यूज़ एडिटर के पदों पर नई भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है।
मुझे प्रसार भारती के फॉर्म हेतु कितना आवेदन शुल्क जमा करना होगा?
इसके लिए आपको आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा क्योंकि आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।









