Ration Card eKYC Update: राशन कार्ड ई केवाईसी ऑनलाइन अपडेट होना शुरू

By Jiya
On: November 16, 2025 11:36 AM
Ration Card eKYC Update

हमारे देश के खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय की तरफ से और सरकार के द्वारा राशन कार्ड ईकेवाईसी अपडेट के निर्देश जारी किए गए हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अब केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

इसको लेकर हमारी सरकार ने साफ तौर से कहा है कि जो लोग अपनी केवाईसी को अपडेट नहीं करेंगे तो इन सबके राशन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ‌इससे यह नुकसान होगा फिर इन्हें ना तो सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा और ना ही राशन कार्ड के माध्यम से खाद्य सामग्री प्राप्त हो पाएगी।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरकार ने राशन कार्ड की ईकेवाईसी को अपडेट करने के लिए अब क्या कहा है। इसके साथ ही हम आपको यहां पर यह भी बताएंगे कि कैसे सफलता के साथ केवाईसी को आप पूरा कर सकते हैं। तो चलिए इससे संबंधित सारी जानकारी हम आपको बताते हैं।

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट 2025

हमारे देश में काफी अधिक राज्य हैं जहां पर रहने वाले नागरिकों को राशन कार्ड दिया जाता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि राशन कार्ड की केवाईसी को अब आपको समय रहते करवाना होगा।

दरअसल अब सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि आप राशन कार्ड की ई-केवाईसी को निर्धारित समय अवधि तक नहीं करवाएंगे तो आपका राशन कार्ड फिर निष्क्रिय हो सकता है। तो ऐसे में आप यदि इस काम को करवा लेते हैं तो आपको कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और राशन भी प्राप्त होता रहेगा।

Ration Card eKYC 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय
योजना का नामराशन कार्ड योजना
लेख का नामराशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट
लाभराशन की दुकान से बहुत ही कम कीमत पर पर खाद्य आपूर्ति प्राप्त करना।
लाभार्थीभारत के गरीब एवं आर्थिक रूप से निर्बल नागरिक
केवाईसी के लिए दस्तावेजआधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर समग्र आईडी इत्यादि
योजना का नया नियमकेवाईसी अपडेट करवाना अनिवार्य
ई-केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट की आवश्यकता

देश के बहुत से नागरिक यह नहीं समझ पाते कि राशन कार्ड की ईकेवाईसी अपडेट करना क्यों जरूरी होता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि जो राशन वितरण प्रणाली है इसमें किसी भी प्रकार का कोई घोटाला ना हो।

तो ईकेवाईसी के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि कौन से लोग योजना के अंतर्गत फायदा लेने के लिए योग्य हैं और कौन से नहीं। इस तरह से सरकार यह चाहती है कि सभी देशवासी जिनके पास राशन कार्ड है वे अपनी केवाईसी को अवश्य करा लें।

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट के मुख्य फायदे

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट आपको जो फायदे मिलते हैं वे कुछ इस प्रकार से हैं –

  • अगर आपके राशन कार्ड की केवाईसी पूरी हो जाती है तो तब आपका यह दस्तावेज वैध और सुरक्षित माना जाता है।
  • आपको आगे सरकारी योजनाओं का फायदा बिना किसी समस्या के मिलेगा।
  • राशन कार्ड धारक परिवार की सारी जानकारी अपडेट हो जाती है इससे सरकार आधिकारिक तौर पर इन सबकी पुष्टि आसानी से कर सकती है।
  • जिनकी केवाईसी पूरी हो जाती है इन सब परिवारों को सब्सिडी वाला राशन या फिर मुफ्त राशन निरंतर मिलता रहता है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप राशन कार्ड ई-केवाईसी को अपडेट करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • खाद्यान्न पर्ची
  • समग्र आईडी
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?

राशन कार्ड की केवाईसी को अपडेट करने के लिए आपको जो पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन अपनानी पड़ेगी इस सबके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • राशन कार्ड की केवाईसी हेतु आपको अपने फोन में मेरा केवाईसी और फेस आरडी जैसी आधिकारिक ऐप्स को डाउनलोड करना है।
  • अब आपको मेरा केवाईसी एप्लीकेशन को खोलना है और अपनी लोकेशन को दर्ज करना है।
  • आगे फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड भरना है।
  • अब आपके आधार से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको सत्यापित करना है।
  • सत्यापन के बाद आपको आपके मोबाइल की स्क्रीन पर राशन कार्ड की जानकारी दिखाई देगी।
  • यहां पर अब आपको अपना चेहरा स्कैन करना है और इस तरह से आपकी ईकेवाईसी घर बैठे पूरी हो जाएगी।
  • आपको आखिर में एक डिजिटल रसीद मिलेगी जिसे आपको संभाल कर रखना है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

अगर आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को ऑफलाइन तरीके से पूरा करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी आसानी से कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इसके लिए आपको अपने राशन विक्रेता के पास जाना होगा।

जब आप राशन दुकानदार के पास केवाईसी के लिए जाएंगे तो आपको सारे जरूरी दस्तावेज और अपना राशन कार्ड अपने साथ लेकर जाना होगा। यहां पर राशन दुकानदार के द्वारा आपकी जानकारी को एक फॉर्म में भरा जाएगा और मशीन द्वारा आपके फिंगरप्रिंट लेकर केवाईसी को पूरा किया जाएगा।

FAQs

सरकार ने राशन कार्ड की केवाईसी को अपडेट करने के लिए कौन सी तारीख अंतिम तय की है?

सरकार द्वारा इसके लिए सभी राशन कार्ड धारकों को केवाईसी पूरा करने हेतु 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।

अगर मैं राशन कार्ड ईकेवाईसी को अपडेट ना कराऊं तो क्या होगा?

ऐसी स्थिति में आपके राशन कार्ड को रद्द किया जा सकता है जिसके कारण आपको ना तो किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा और ना ही मुफ्त में राशन प्राप्त होगा।

कौन सी एप्लीकेशन के माध्यम से राशन कार्ड की केवाईसी को पूरा किया जा सकता है?

आधार फेस आरडी ऐप और मेरा ई-केवाईसी ऐप के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram