Ration Dealer Vacancy: 12वी पास राशन डीलर भर्ती के आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 12, 2025 12:05 PM
Ration Dealer Vacancy

अगर आप राजस्थान राज्य के निवासी हैं तथा सरकारी स्तर पर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि राजस्थान में खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा गांव-गांव सभी जिलों में राशन डीलर के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा राशन डीलर के पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत भर्ती में पुरुष तथा महिलाएं दोनों ही उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर हिस्सा ले सकती हैं।

इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें की जिलेवार आयोजित करवाई जा रही भर्ती में आवेदन तिथि को भी अलग-अलग जिलों के अनुसार लागू किया गया है अर्थात आवेदक जिस भी जिले से ताल्लुक रखते हैं वहां के आवेदन का शेड्यूल अपने खाद्यान्न विभाग से जान सकते हैं।

राशन डीलर भर्ती 2025

खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार राशन डीलर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से पूरा करवाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके निश्चित पते पर समय अनुसार भिजवा सकते हैं।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए अपने जिलेवार नोटिस का अध्ययन तो करना ही चाहिए इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हमारे द्वारा इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाई गई जानकारी को भी पढ़ना आवश्यक होगा।

Ration Dealer Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामराजस्थान खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय
भर्ती का नामराशन डीलर भर्ती
पद का नामराशन डीलर
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रारम्भ 06/11/2025
आवेदन की अंतिम तिथि26/11/2025
योग्यताकक्षा 12 वीं में उत्तीर्ण
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा की भर्ती
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन / ब्लॉक स्तर पर आवेदन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://food.rajasthan.gov.in/

राशन डीलर भर्ती के लिए योग्यताएं

राशन डीलर भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है:-

  • इस भर्ती में केवल राजस्थान राज्य के उम्मीदवारों के लिए ही प्राथमिकता दी जा रही है।
  • शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का कक्षा 12 वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • इसके अलावा उसके पास तीन महीने तक का कंप्यूटर कोर्स डिप्लोमा होना चाहिए।
  • अन्य योग्यता संबंधी जानकारी को एक बार नोटिस से जरूर समझ लें।

राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो अपने जिले की राशन डीलर भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दे कि खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा इस विशेष भर्ती हेतु किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्कों को निर्धारित नहीं किया गयाहै।

यानी भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार बिल्कुल ही फ्री में अपना आवेदन निर्धारित पत्ते पर भिजवा सकते हैं। निशुल्क आवेदन प्रक्रिया भर्ती को और आकर्षक बनाती है।

राशन डीलर भर्ती के लिए आयु सीमा

राशन डीलर भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार से लागू है:-

  • राशन डीलर भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • इसके अलावा भर्ती में अधिकतम आयु सीमा को 45 वर्ष तक रखा गया है।
  • आरक्षित श्रेणियां के लिए आयु सीमा में ऊपरी छूट भी दी जा रही है।
  • आयु सीमा की गणना की जानकारी अपने जिले की नोटिस से जरूर चेक करें।

राशन डीलर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

राजस्थान खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा राशन डीलर के जिलेवार पदों का चयन बिना किसी परीक्षा के करवाया जाने वाला है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करते हैं उनकी योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट को जारी करवाया जाएगा।

बताते चले कि यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की कक्षा 12वीं के अंकों पर आधारित होगी इसके अलावा कुछ जिलों में आवश्यकता अनुसार इन मुख्य पदों के लिए इंटरव्यू लिया जा सकता है और साथ में ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवाए जाएंगे।

राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • राशन डीलर भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां से निर्देशों के आधार पर इस भर्ती के फॉर्म को डाउनलोड कर ले।
  • फॉर्म डाउनलोड हो जाने के बाद उसका प्रिंट निकाले तथा पूरी जानकारी भरे।
  • इसके बाद साथ में दस्तावेजों को भी जोड़ना आवश्यक होगा।
  • अब अपने फार्म और दस्तावेजों को लिफाफे में पैक करके ऊपर निर्धारित पते को लिखें।
  • इसके बाद पोस्ट ऑफिस की मदद से इसे पत्ते पर भिजवा सकते हैं।
  • इस प्रकार से राशन डीलर भर्ती का वेतन पूरा हो जाएगा।

FAQs

राशन डीलर के पदों का वेतनमान क्या है?

राशन डीलर के पदों का वेतनमान सुनिश्चित नहीं होता है बल्कि उनकी मासिक कमाई आवंटित राशन पर उपलब्ध करवाई जाने वाली कमीशन पर निर्धारित होती है।

राजस्थान में खाद्यान्न पर कितना कमीशन मिलता है?

1 अप्रैल 2025 के अनुसार राजस्थान में खाद्यान्न पर 150.70 रुपए कमीशन मिलता है।

राजस्थान राशन डीलर भर्ती की मेरिट कब जारी होगी?

राशन डीलर भर्ती की मेरिट जिलेवार अलग-अलग तिथियां के मध्य जारी की जाएगी।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram