RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें

By Jiya
On: November 1, 2025 6:22 AM
RRB Group D Admit Card

देशभर में रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती की अधिसूचना को 2025 की शुरुआती महीने यानी जनवरी में जारी किया गया था जिसके चलते इसके आवेदन 23 जनवरी से लेकर 1 मार्च 2025 के अंतर्गत पूरे करवाए गए हैं।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के पश्चात रेलवे विभाग के द्वारा ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया हेतु शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है जो की 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

बताते चलें कि यह परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों के माध्यम से पूरी करवाई जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति देने वाले हैं। परीक्षा आयोजित होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए सबसे विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025

देश की विभिन्न सरकारी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तरह ही आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा भी अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही विशेष है। बताते चलें कि इस परीक्षा के अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में केवल एडमिट कार्ड के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती में आवेदन किया है उन सभी के लिए यह जानने की काफी इच्छा है कि आखिरकार परीक्षा के एडमिट कार्ड कब तक जारी किए जाएंगे। इन अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए आज हम इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के बारे में पूरी चर्चाएं और लेटेस्ट अपडेट देने वाले हैं जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर जुड़े रहें।

RRB Group D Exam Admit Card 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
भर्ती का प्रकारग्रुप डी भर्ती
परीक्षा का नामआरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
कुल पद32,438 
योग्यता10वीं/आईटीआई पास
परीक्षा तिथि17 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड तिथिपरीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित परीक्षण
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
डीवी और चिकित्सा परीक्षा
डाउनलोड मोड ऑनलाइन
CategoryAdmit Card
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in/

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की आवश्यकताएं

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थी की पहचान हेतु काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
  • बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी थी की बेसिक जानकारी को स्पष्ट तौर पर उपलब्ध करवाया जाता है।
  • परीक्षा से लेकर परिणाम चेक करने के लिए भी एडमिट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब होगा जारी

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने आवेदन किए हैं उन सभी के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने के लिए लेटेस्ट अपडेट को जारी किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के एडमिट कार्ड के संदर्भ में ऐसे अंदाज लगाए जा रहे हैं कि यह एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के चार दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रूप से इसे डाउनलोड करना होगा।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की जानकारी

आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती की परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार से हैं:-

  • आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से पूरी करवाई जाने वाली है।
  • यह परीक्षा अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में डेढ़ महीने के अंतर्गत पूरी करवाई जाएगी।
  • इस परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र हल करने हेतु 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा के अंतर्गत नकारात्मक अंकन का प्रयोग भी सक्रिय किया गया है।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ विशेष सामग्री की जरूरत पड़ेगी जो कि अभ्यर्थियों के पंजीकरण क्रमांक तथा पासवर्ड है। इस जानकारी की मदद से निम्न चरणों के मुताबिक ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है:-

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च बार में जाकर एडमिट कार्ड वाली लिंक को सर्च करें।
  • लिंक मिल जाती है तो उसे क्लिक करते हुए अगली ऑनलाइन विंडो पर जाना होगा।
  • यहां से परीक्षार्थी की व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी उसे दर्ज करें।
  • अब कैप्चा कोड भरते हुए सबमिट कर देना होगा इसके पश्चात एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो होगा।
  • प्रदर्शित हुई इस एडमिड कार्ड को डाउनलोड कर लें तथा इसका प्रिंट भी निकाल ले।

FAQs

आरआरबी ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया कितने चरणों में पूरी होगी?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी इसके पहले चरण में सीबीटी एक्जाम इसके बाद शारीरिक दक्षता ,चिकित्सा परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं जाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता केवल 10वीं पास है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में आरक्षण कितना होगा?

अनुमानित तौर पर आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में आरक्षण 20% तक लागू होगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

2 thoughts on “RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें”

Leave a Comment

Join Telegram