RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें

By Jiya
On: November 6, 2025 3:26 PM
RRB Group D Admit Card

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड का इंतजार जितने भी परीक्षार्थियों को है इन सबको जल्दी ही इसे जारी किया जाएगा। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा 13 नवंबर को सीबीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय करने की संभावना है।

जब लिंक चालू हो जाएगा तो इसके बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। तो इसके लिए आप सभी परीक्षार्थियों को लॉगिन आईडी, पासवर्ड और साथ में कैप्चा कोड को भरने की आवश्यकता होगी।

अगर आपको भी आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के बारे में सारी जानकारी चाहिए तो हमारा यह लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। आज के इस लेख में हम आपको इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड से जुड़ी हुई सारी जानकारी देंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि कैसे आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब जारी किए जाएंगे। दरअसल एडमिट कार्ड के बिना आप में से कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि एडमिट कार्ड से पहले आप सभी परीक्षार्थियों को सिटी स्लिप जारी की जाएगी।

तो यहां पर आपको हम जानकारी देते चलें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर से शुरू होने वाला है। तो इस प्रकार से उम्मीदवारों को 13 या फिर 14 नवंबर तक एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Railway Group D Admit Card 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
भर्ती का प्रकारग्रुप डी भर्ती
परीक्षा का नामआरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
कुल पद32,438 
योग्यता10वीं/आईटीआई पास
परीक्षा तिथि17 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड तिथि13 नवंबर 2025 (संभावित)
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित परीक्षण
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
डीवी और चिकित्सा परीक्षा
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन (CBT)
CategoryAdmit Card
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in/

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा 17 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का आयोजन करवाया जाएगा। आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा सीबीटी माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी।

यहां पर आपको हम यह भी बताते चलें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा 32438 खाली पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में पास हो जाएंगे इन्हें फिर रेलवे के अंतर्गत नियुक्ति मिलेगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

अगर आप आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको हम बता दें कि यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। इस एग्जाम में आप सभी परीक्षार्थियों हेतु 100 प्रकार के प्रश्न हल करने के लिए आएंगे।

इस तरह से यहां आपको हम बता दें कि प्रश्नपत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान पर आधारित सवाल आएंगे। आरआरबी के द्वारा ग्रुप डी भर्ती की इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा।

इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी दे दें कि हर सही उत्तर के लिए आपको एक अंक मिलेगा। जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा। अगर किसी सवाल का आप जवाब नहीं लिखते हैं तो तब इसका मूल्यांकन नहीं होगा।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में जो विवरण दर्ज किया गया होगा इसके बारे जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • परीक्षार्थी का रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्मतिथि
  • उम्मीदवार का नाम
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा के केंद्र का विवरण
  • एग्जाम की तारीख
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • फोटो लगाने के लिए स्थान आदि

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जब आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय हो जाएगा तो इसके बाद आप इसे निम्नलिखित तरीके से डाउनलोड कर पाएंगे:-

  • सर्वप्रथम आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • यहां पर आपके सामने एडमिट कार्ड से जुड़ा हुआ लिंक आएगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब जो दूसरा पेज आएगा इसमें आपको अपनी आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को लिखना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अब आप अपने इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट निकाल कर रख सकते हैं।

FAQs

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब जारी किया जा सकता है?

एडमिट कार्ड 13 नवंबर या फिर 14 नवंबर तक जारी किया जा सकता है।

मुझे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कौन से विवरण को दर्ज करना होगा?

इसके लिए आपको अपनी आईडी, पासवर्ड और साथ में सत्यापन कोड को लिखना होगा।

कब होगा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन?

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 17 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक लिया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

1 thought on “RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें”

Leave a Comment

Join Telegram