RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट यहाँ से चेक करें, ये रही Direct Link

By Jiya
On: November 9, 2025 12:33 PM
RRB NTPC UG Result

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट का इंतजार बड़ी संख्या में उम्मीदवार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा परीक्षा के नतीजे को अब कुछ दिनों में घोषित किया जा सकता है।

जब परिणाम जारी हो जाएगा तो सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। इस प्रकार से पहले चरण की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की परीक्षा हेतु योग्य माने जाएंगे।

अगर आपको आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त करनी है तो इसके लिए यह लेख आपको पूरा पढ़ना चाहिए। हम आपको परिणाम के अलावा और भी सारी जानकारी देंगे ताकि आप आसानी से अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर पाएं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के पहले चरण की परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस तरह से हम आपको बता दें कि परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को फिर संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखना होगा।

तो आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम को देखने के लिए आपको अपने रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आप सभी को रिजल्ट चेक करने के जरूरी विवरण को पहले से ही तैयार रखना चाहिए।

RRB NTPC Result 2025 Overview

संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)
परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 (सीईएन 06/2024)
कुल पद3445
पद का नामक्लर्क
परीक्षा तिथि7 अगस्त से 9 सितंबर 2025
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम तिथिनवंबर 2025 का दूसरा सप्ताह (अपेक्षित)
लॉगिन के लिए आवश्यकपंजीकरण संख्या और जन्म तिथि
रिजल्ट मोड ऑनलाइन
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.rrbcdg.gov.in/

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से अंडरग्रेजुएट लेवल हेतु परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक करवाया गया था। इस तरह से इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट तक की रखी गई थी जिसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्न हल करने थे।

जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा समाप्ति के बाद फिर 15 सितंबर को आंसर कुंजी को प्रकाशित किया गया था। ‌इस प्रकार से अभ्यर्थियों को 20 सितंबर तक आपत्ति को दर्ज करने के लिए समय मिला था।

तो ऐसे में अब संभावना है कि सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा को जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फिर रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट को सार्वजनिक किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी पदों का विवरण

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी यूजी की परीक्षा को लिया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 3445 खाली पदों के लिए भर्ती करवाई जाने वाली है।

तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इसके अंतर्गत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 खाली पद रखे गए हैं। वहीं एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361 पद निर्धारित किए गए हैं। जबकि जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद हैं। वहीं ट्रेन क्लर्क हेतु 72 खाली पद रखे गए हैं।

इस प्रकार से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि पहले चरण की परीक्षा में जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे इन्हें दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेना होगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी करते रहना चाहिए ताकि एग्जाम में सफलता मिले।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?

जब रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी यूजी परीक्षा का नतीजा आ जाएगा तो आप सभी परीक्षार्थी इसे निम्नलिखित तरीके के माध्यम से चेक कर पाएंगे:-

  • सबसे शुरुआत में आपको आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 वाला लिंक दिखाई देगा आपको इसे दबाना होगा।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने लॉगिन पेज आएगा जिसमें आपको सभी आवश्यक लॉगिन विवरण को लिखना होगा।
  • इसके बाद फिर आपके सामने आपका एनटीपीसी परीक्षा का नतीजा खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह से आप इस पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर ढूंढ कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • भविष्य में प्रयोग करने के लिए आप अपने परिणाम का प्रिंट निकाल कर भी रख सकते हैं।

FAQs

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 कब आएगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्दी ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

कौन सी वेबसाइट पर परीक्षा का नतीजा देखा जा सकता है?

परीक्षा का नतीजा सभी उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कौन सी तारीख को एनटीपीसी यूजी परीक्षा आयोजित हुई थी?

7 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक और 1 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक परीक्षा का आयोजन देशभर हुआ था।

कितने पदों पर नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी की भर्ती करवाई जा रही है?

आरआरबी के द्वारा 3445 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram