Sariya Cement New Rate: सरिया सीमेंट हुआ सस्ता, नए रेट जारी

By Jiya
On: November 8, 2025 1:22 PM
Sariya Cement New Rate

घर बनवाने का प्लान करने वाले सभी नागरिकों के लिए वर्तमान का समय एक शानदार समय साबित होने वाला है क्योंकि अभी सरिया और सीमेंट की कीमतों में बदलाव हो गया है और सरिया और सीमेंट की कीमत कम हो गई है जिसकी वजह से वर्तमान समय में घर बनवाने पर कम कीमत पर ही सरिया सीमेंट मिल जाएंगे और इन्हें उपयोग में लेकर आसानी से घर का निर्माण करवाया जा सकेगा।

सरिया और सीमेंट की कीमत में बदलाव सबसे ज्यादा जीएसटी के घटने की वजह से हुआ है जीएसटी के घटने की वजह से अब कोई भी नागरिक अपने शहर में कम कीमत पर ही सीमेंट और सरिया की खरीदारी कर सकते हैं इसके अलावा दिल्ली शहर से लेकर गोवा शहर तक सरिया के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जो भी नागरिक घर का निर्माण करवाने की सोच रहे हैं उन सभी के लिए आज की खबर महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

Sariya Cement New Rate

सरिया और सीमेंट पहले की तुलना में अब नई कीमत पर मिल रहे हैं जिन्हें खरीदने के लिए सभी नागरिकों को अब पहले की तुलना में कम राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। पहले सरकार ने 28% जीएसटी लागू की हुई थी जिसमें सरकार ने कटौती करते हुए 22 सितंबर से 18% जीएसटी लागू की और इसकी वजह से इस समय से ही घर बनवाने में इस्तेमाल होने वाली काफी चीजों की कीमतों में बदलाव हो गया और इनमें सरिया और सीमेंट भी शामिल है।

कीमत कम होने की वजह से काफी लोगों ने घर में कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू किया है और वहीं दूसरी तरफ दुकानों पर सेल्स भी बढ़ती हुई देखने को मिली है प्रतिबोरी सीमेंट के लिए अब लोगों को कम राशि का भुगतान करना पड़ रहा है और सरिया भी सस्ता ही मिल रहा है। आगे सीमेंट की कीमत सरिया की कीमत और होने वाली गिरावट की जानकारी की विस्तृत रूप से हासिल होगी।

सीमेंट में होने वाली गिरावट

50 किलो की सीमेंट की बोरी वर्तमान समय में लगभग 424 रूपये की कीमत के आसपास मिल रही है। जबकि 28% जीएसटी लागू होते समय पहले यह बोरी 460 रुपए में मिलती थी। यानी कि अब नागरिकों को सीमेंट की कीमत में गिरावट होने की वजह से 35 से 40 रूपये तक का फायदा हुआ है। पहले लोगों को सीमेंट की बोरी खरीदने पर 100.80 रूपये जीएसटी के देने पड़ते थे लेकिन अब जीएसटी के सिर्फ़ 64.80 रूपये देने पड़ते हैं।

सरिया की कीमतों में गिरावट

सरिया की ताजा कीमत दिल्ली शहर में 40700 रूपये है। जबकि पहले कीमत 42300 थी। यह कीमत प्रति मेट्रिक टन के हिसाब से है। यानी अभी लगभग 1600 रुपए के अंतर से सरिया मिल रहा है। ऐसे में अभी सरिया की खरीदारी करना अच्छा साबित हो सकता है अलग-अलग शहरों में यह कीमत अलग-अलग है हालांकि ज्यादा अंतर लोगों को देखने को नहीं मिलेगा। वही सरिया की कीमत में बदलाव भी होता रहता है इस वजह से समय-समय पर सरिया की कीमत जरुर जानते रहे।

देश के अलग-अलग शहरों में सरिया की कीमत

हैदराबाद शहर में सरिया की कीमत पहले 40500 रूपये थी और अब 39700 रूपये है। मुंबई शहर में कीमत 43000 से घटकर 42200 तक आ चुकी है। इसके अलावा चेन्नई शहर की यदि बात की जाए तो चेन्नई शहर में 44000 से कीमत कम होकर 43500 पहुंच गई है। इसी प्रकार कहीं पर उम्मीदवारों को कीमत के अंतर्गत कुछ कम की गिरावट तो कहीं पर कुछ ज्यादा की गिरावट देखने को मिलेगी।

सरिया सीमेंट की कीमत में बदलाव की वजह से लाभ

सीमेंट सरिया की कीमत में गिरावट होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलेंगे जिसमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जो नागरिक पहले ज्यादा कीमत की वजह से घर का निर्माण नहीं करवा पा रहे थे अब वह आसानी से कम राशि का भुगतान करके आवश्यक सामग्री को खरीदकर घर का निर्माण करवा सकेंगे। वही बचत होने वाली राशि का उपयोग अन्य आवश्यक सामग्री को खरीदने के लिए कर सकेंगे।

अपने शहर के सरिया और सीमेंट का भाव पता कैसे करें?

  • सबसे पहले सरिया सीमेंट के भाव को उपलब्ध करवाने वाले पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब पोर्टल पर आवश्यक जानकारी का और शहर का चयन करें।
  • इसके बाद सरिया और सीमेंट का भाव देखने को मिल जाएगा।
  • इस तरीके से नागरिक ऑनलाइन सरिया सीमेंट के भाव का पता लगा सकते हैं।
  • वही नजदीकी सरिया सीमेंट को बेचने वाले व्यक्ति से भी संपर्क करके आसानी से भाव पता किया जा सकता है।

FAQs

सीमेंट की 50 किलो की बोरी कितने की आती है?

जीएसटी कम हो जाने की वजह से अभी सीमेंट की 50 किलो की बोरी 424 के आसपास आ रही है।

क्या अभी सरिया सीमेंट का भाव कम हो गया है?

जी हां वर्तमान समय में पहले की तुलना में सरिया सीमेंट का भाव कम है।

सरिया सीमेंट का जीएसटी रेट कितना है?

सरिया सीमेंट का वर्तमान समय में जीएसटी रेट 18% है जबकि पहले यह 28% था।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram