SBI Vacancy 2025: एसबीआई ऑफिसर भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 7, 2025 12:28 PM
SBI Vacancy

एसबीआई भर्ती के लिए भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर हेतु नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। तो अगर आप इस बैंक में संबंधित पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत अपना आवेदन जमा करना पड़ेगा।

दरअसल इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। इस तरह से उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख यानी 17 नवंबर तक भरकर जमा कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि कैसे आप एसबीआई की इस नई भर्ती हेतु अपना आवेदन दे सकते हैं।

यदि आपको इस बारे में नहीं पता तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने का पूरा तरीका। इस प्रकार से आपको इस लेख में हम आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया का विवरण देंगे।

एसबीआई भर्ती 2025

यदि आप भारत के किसी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको भारतीय स्टेट बैंक की नई भर्ती के तहत आवेदन जमा करना चाहिए। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कई प्रकार के बड़े पद जैसे कि प्रोडक्ट हेड, जोनल हेड, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट ओर रीजनल हेड जैसे पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया शुरू है।

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर 27 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि एसबीआई के द्वारा कुल 103 खाली पदों को भरा जाएगा।

SBI Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय स्टेट बैंक
भर्ती का नामएसबीआई भर्ती 2025
पद का नामस्पेशलिस्ट ऑफिसर
कुल पद 103
योग्यतास्नातक अथवा स्नातकोत्तर
आवेदन प्रारम्भ 27 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग एवं साक्षात्कार
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.bank.in/

एसबीआई भर्ती के लिए आयु सीमा

भारतीय स्टेट बैंक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है:-

  • हेड प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट एंड रिसर्च के पद के लिए आयु सीमा 35 साल से लेकर 50 साल तक होनी चाहिए।
  • जोनल हेड रिटेल हेतु आयु सीमा 35 साल से 50 वर्ष तक रखी गई है।
  • रीजनल हेड के लिए आयु सीमा 35 साल से लेकर 50 साल तक निर्धारित की गई है।
  • रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड के पद हेतु आयु सीमा 28 साल से लेकर 42 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के पद के लिए आयु सीमा 28 साल से लेकर 42 साल तक है।
  • इन्वेस्टमेंट ऑफिसर और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर के पद के लिए आयु सीमा 30 साल से लेकर 40 साल तक है।
  • सेंट्रल रिसर्च टीम की आयु सीमा 25 साल से लेकर 35 साल तक रखी गई है।

एसबीआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी की गई इस भर्ती के अंतर्गत शिक्षा योग्यता हर पद के अनुसार कुछ इस प्रकार से है:-

  • हेड के पद हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की डिग्री ली हो। उम्मीदवार को न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव फाइनेंशियल सर्विस और फाइनेंशियल प्रोडक्ट डेवलपमेंट एवं इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी का होना चाहिए।
  • जोनल हेड के पद के लिए भी आवश्यक है कि उम्मीदवार ने स्नातक किया हो और 15 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
  • रीजनल हेड के पद के लिए आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवार ने स्नातक किया हो और साथ में 12 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • जबकि रिलेशनशिप मैनेजर के लिए स्नातक के साथ उम्मीदवार को 8 साल का संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव हो।
  • इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के पद के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने पीजी डिग्री, पीजी डिप्लोमा फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, अकाउंटेंसी, कॉमर्स इत्यादि किया हो और साथ में 6 साल का काम करने का अनुभव होना चाहिए।
  • वहीं इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के पद के आवेदन के लिए उम्मीदवार ने एमबीए या पीजीडीएम किया हो और साथ में पांच वर्ष का काम करने का अनुभव लिया हो।

एसबीआई भर्ती के तहत वेतनमान

जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे इन सबको पद के अनुसार सैलरी मिलेगी। इस तरह से उम्मीदवारों को सालाना 27.10 लाख रुपए से लेकर अधिकतम एक करोड़ 35 लाख रुपए का वेतन प्राप्त होगा। बता दें कि यह वेतन हर पद के लिए अलग-अलग है जिसके लिए आप भर्ती का विज्ञापन एक बार चेक कर सकते हैं।

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से चुकाना होगा:-

  • ओबीसी ईडब्ल्यूएस और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एवं पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

एसबीआई भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

जितने भी उम्मीदवार एसबीआई भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन सबको किसी लिखित परीक्षा में उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा इस भर्ती को शॉर्टलिस्टिंग और इसके अलावा साक्षात्कार के जरिए से पूरा किया जाएगा।

यहां पर आपको हम यह भी बता दें कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से मिलेगा। इसके अलावा बैंक की वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा।

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार एसबीआई की इस भर्ती के लिए अपना आवेदन भरने के इच्छुक हैं तो इन्हें ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए कुछ इस प्रकार से अप्लाई करना पड़ेगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर आपको अपना आवेदन जमा करने से पहले अपना पंजीकरण पूरा करना होगा।
  • इसके लिए आपको क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन वाला लिंक दबाना पड़ेगा।
  • अब यहां पर आपको अगले पेज पर अपना पूरा नाम, माता और पिता का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसे विवरण को दर्ज करना है।
  • आगे फिर सिक्योरिटी कोड को भरना है और पंजीकरण वाला बटन दबा देना है।
  • अब तुरंत ही आपकी पंजीकरण संख्या उत्पन्न हो जाएगी और अब आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • इस तरह से अब आपके सामने एसबीआई भर्ती का जो फार्म खुलेगा आपको इसे पूरा भर लेना है।
  • अगले चरण के तहत आपको अपने हस्ताक्षर और बाकी दस्तावेज एवं फोटो इत्यादि को भी अपलोड करना है।
  • फिर जो आवेदन शुल्क आप पर लागू है आपको इसे जमा करके आवेदन पत्र सबमिट करना है।

FAQs

एसबीआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया कब से कब तक है?

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक चलेगी।

मुझे एसबीआई की इस भर्ती के लिए कितना शुल्क जमा करना होगा?

आपको इस भर्ती के लिए 750 रुपए का शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार चुकाना होगा। लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से संबंध रखते हैं तो आपको शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एसबीआई द्वारा कौन से पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं?

उम्मीदवारों से स्पेशलिस्ट केडर ऑफीसर के 103 खाली पदों हेतु आवेदन मांगे गए हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram