अक्टूबर का महीना खत्म होने जा रहा है और ऐसे में अगला महीना नवंबर का है। लेकिन छात्रों को बस अपने स्कूल की छुट्टियों से मतलब होता है। तो ऐसे में अब नवंबर के महीने में जब-जब स्कूल बंद रहेंगे इसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
दरअसल इस बार नवंबर में पांच रविवार होंगे और इसके अलावा कुछ दिन की सरकारी या धार्मिक छुट्टियां भी रहेंगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो विद्यार्थियों को नवंबर में 10 दिन तक की छुट्टी मिलेंगी। बात करें तो 2 नवंबर को रविवार है और यह इस महीने की पहली छुट्टी होगी।
अगर आप भी एक विद्यार्थी हैं और आपको यह जानना है कि नवंबर के महीने में कौन-कौन से दिन स्कूल बंद रहेंगे तो यह आर्टिकल आपको सहायता कर सकता है। आज हम आपको उन सभी छुट्टियों की जानकारी देंगे जो नवंबर में आपको मिलने वाली है। इसलिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो जाए।
School Holidays 2025
अक्टूबर के महीने को खत्म होने में अब बस एक दिन बचा है। ऐसे में यह महीना काफी ज्यादा छुट्टियों वाला रहा है क्योंकि इसमें बहुत सारे त्यौहार थे। तो ऐसे में हम आपको यहां बता दें कि नवंबर के महीने की शुरुआत होते ही सर्दी भी शुरू हो जाती है।
इसलिए अब अक्टूबर के महीने की लंबी छुट्टियों के बाद आप सभी छात्रों को यह पता होना चाहिए कि नवंबर में कौन-कौन से दिन स्कूल नहीं जाना होगा। दरअसल अक्टूबर के महीने में बहुत सारे त्यौहार की वजह से विद्यार्थियों को काफी ज्यादा छुट्टियां मिल गई थीं जिसके बाद अब सभी छात्र स्कूल जाने लगे हैं।
नवंबर के महीने में विद्यार्थियों को मिलेंगीं 10 दिन की छुट्टी
वैसे तो नवंबर के महीने में भी आपको काफी छुट्टियां मिलने वाली है लेकिन अक्टूबर के महीने में मिलने वाली छुट्टियों का इसके साथ कोई मुकाबला नहीं है। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस बार नवंबर के महीने में पांच रविवार हैं।
इसके अलावा गुरु नानक देव जी की जयंती, तुलसी विवाह, देवउत्थान एकादशी और दूसरे त्यौहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल इन सभी मौकों पर भारत के बहुत से राज्यों में विद्यालयों को बंद रखा जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो इस महीने में आप सभी छात्रों को 10 दिन तक का अवकाश मिलेगा।
हरियाणा राज्य में 1 नवंबर को हो सकता है अवकाश
आपको हम बता दें कि हरियाणा राज्य में नवंबर की पहली तारीख को स्कूलों को बंद रखा जा सकता है। इसके पीछे कारण है कि हरियाणा दिवस 1 नवंबर को है और इस अवसर पर राज्य के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो विद्यार्थियों को दो दिन की छुट्टियां मिलेंगी। बताते चलें कि हरियाणा दिवस और 2 नवंबर को रविवार की वजह से स्कूल बंद रहेंगे।
गुरु नानक देव जयंती 5 नवंबर को
देश में 5 नवंबर वाले दिन गुरु नानक देव जी की जयंती है। तो ऐसे में इस अवसर पर विद्यालयों को बंद रखा जाएगा। आपको यहां हम जानकारी के लिए बताते चलें कि गुरु नानक देव जी ना केवल सिख धर्म के संस्थापक हैं बल्कि सिखों के सबसे पहले गुरु भी हैं।
इनके पूरे जीवन में हमें सत्य और करुणा देखने को मिलता है। तो इस दिन सिख समुदाय के लोग बहुत से धार्मिक कार्यक्रम, संगीत, भजन और नगर कीर्तन इत्यादि का आयोजन करते हैं।
नवंबर के महीने में पड़ेंगे 5 रविवार
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इस बार नवंबर के महीने में पांच रविवार हैं। दरअसल 2,9,16,23 और 30 नवंबर को रविवार के चलते विद्यालय बंद रहेंगें। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इसके साथ-साथ 8 नवंबर वाले दिन दूसरा शनिवार है और इस दिन भी स्कूलों का अवकाश रहेगा।
तो यदि सारी छुट्टियों को मिलाया जाए तो आप सभी छात्रों को 10 दिन की छुट्टी मिलेगी। साथ में देश के बहुत से राज्यों में देवउत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के कारण भी अवकाश रहेगा।
FAQs
नवंबर के महीने में कुल कितनी छुट्टियां छात्रों को मिलेंगी?
नवंबर के महीने में तकरीबन 10 दिन की छुट्टी आप सभी विद्यार्थियों को मिलेगी।
इस बार नवंबर के महीने में कुल कितने रविवार पड़ रहे हैं?
नवंबर के महीने में 5 रविवार पड़ रहे हैं।
नवंबर के इस माह में कौन-कौन से त्योहार हैं?
नवंबर में गुरु नानक देव जी की जयंती, तुलसी विवाह और साथ में देवउत्थान एकादशी जैसे त्यौहार हैं।










