Security Guard Vacancy 2025: 8वी, 10वी पास के लिए सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 15, 2025 1:41 PM
Security Guard Vacancy

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। इस तरह से सरकारी यूनिवर्सिटी में जिन उम्मीदवारों को सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करना है वे अपना आवेदन दे सकते हैं। ‌

यह भर्ती कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए आई है। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और उम्मीदवार 30 नवंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं। आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यदि आपको सिक्योरिटी गार्ड भर्ती की सारी जानकारी चाहिए तो ऐसे में हमारा आज का यह पोस्ट आपको करना चाहिए। ‌आपको हम इस लेख में यह बताएंगे सिक्योरिटी गार्ड हेतु आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, आवेदन शुल्क वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया।

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2025

कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड के 19 पदों हेतु नोटिफिकेशन घोषित हुआ है। ऐसे में वे उम्मीदवार जिन्होंने आठवीं या दसवीं कक्षा पास कर ली है वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बताते चलें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू है और 30 नवंबर तक आप अपना फॉर्म भर सकते हैं। तो अगर आप कोई ऐसी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं जो सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए हो तो आपको अपना आवेदन तुरंत जमा कर देना चाहिए।

Security Guard Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामकोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
भर्ती का नामसिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2025
पद का नामसिक्योरिटी गार्ड
आवेदन प्रारम्भ 01 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2025
अंतिम तिथि (हार्डकॉपी)7 दिसंबर 2025
कुल पद 19
योग्यता8वी, 10वी पास
वेतन22,240/- रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन + हार्डकॉपी
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://recruit.cusat.ac.in/

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पूरा करना जरूरी है:-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जरूरी है कि आठवीं कक्षा या फिर इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
  • अभ्यर्थी ने अनिवार्य तौर पर 5 साल तक आर्मी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीएपीएफ में काम किया हो।
  • उम्मीदवार शारीरिक तौर पर पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए।

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है:-

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 साल तक होनी चाहिए।
  • आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गिनती 1 जनवरी साल 2026 के अनुसार की जाएगी।

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जोकि कुछ इस प्रकार से है:-

  • सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 900 रूपए का भुगतान करना होगा।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु यह शुल्क 185 रुपए का रखा गया है। ‌

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी इच्छुक उम्मीदवार सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन निम्नलिखित तरीके से जमा कर सकते हैं:-

  • सबसे शुरुआत में आपको संबंधित यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर आवेदन पत्र का लिंक दिखाई देगा आपको इसे क्लिक करना है।
  • फिर आपको सिक्योरिटी गार्ड के आवेदन पत्र को पूरा चरण दर चरण भरना है।
  • आगे फिर आपको अपनी फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड करके फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • इस तरह से अब आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लेना है।
  • फिर आपको हस्ताक्षर किया गया आवेदन पत्र और सारे जरूरी दस्तावेज यूनिवर्सिटी के पास भेज देने हैं।
  • इसके लिए आपको दी रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस, सीयूएसएटी, कोचीन – 22 को लिफाफे के ऊपर लिखना है।

FAQs

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के तहत कितने पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा?

इस भर्ती के माध्यम से 19 खाली पदों पर सिक्योरिटी गार्ड को नियुक्त किया जाएगा।

सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को मासिक कितना वेतन मिलेगा?

जो उम्मीदवार सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करने का अवसर प्राप्त करेंगे इन्हें हर महीने 22,240 रुपए का वेतन मिलेगा।

मुझे आवेदन जमा करने के लिए कितनी शैक्षिक योग्यता को पूरा करना होगा?

इसके लिए वे उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने 8वीं या फिर दसवीं कक्षा पास कर ली है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram