सरकार ने किसानों के लिए देश के अंतर्गत सोलर पंप सब्सिडी योजना शुरू की हुई है यह योजना किसानों के लिए एक खास योजना है क्योंकि किसानों को इस योजना में सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी का लाभ मिलता है और सब्सिडी का लाभ मिलने की वजह से किसानों को अपनी जेब से ज्यादा राशि खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि कम राशि में ही सोलर पंप लग जाता है।
वही सोलर पंप लगाने पर किसानों को अलग-अलग प्रकार के फायदे खेती के अंतर्गत देखने को मिलते हैं। अनेक किसान मौजूद है जिन्होंने सोलर पंप सब्सिडी योजना का लाभ लिया हुआ है और इसी प्रकार अन्य खेती करने वाले किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोलर पंप सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज मौजूद होने चाहिए वहीं किसानों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सोलर पंप सब्सिडी योजना 2025
वर्तमान समय में सोलर पंप सब्सिडी योजना को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है क्योंकि इस योजना को लेकर अलग-अलग राज्यों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है जिसमें राज्य सरकारों के द्वारा इस योजना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। और यह घोषणा ज्यादा सब्सिडी को प्रदान करने को लेकर है। इस योजना का लाभ मिलने पर सोलर पंप लग जाने की वजह से किसान खुद ही खेत पर बिजली को तैयार कर सकेंगे।
किसानों को बिजली को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी किसान बनने वाली बिजली का उपयोग में लेकर ही सिंचाई कर सकेंगे इसके अलावा बिजली का उपयोग अन्य जरूरत के लिए भी कर सकेंगे। सोलर पंप सब्सिडी योजना अनेक अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा शुरू की हुई है और राज्य के नागरिकों को राज्य सरकार योजना का लाभ पहुंचा रही है। वही केंद्र सरकार की सोलर पंप सब्सिडी योजना भी मौजूद है।
Solar Pump Subsidy 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| योजना का नाम | सोलर पंप सब्सिडी योजना |
| योजना दूसरा का नाम | पीएम कुसुम योजना |
| उद्देश्य | सिंचाई हेतु पंप लगाने में सहायता करना |
| पात्रता | सभी भारतीय किसान |
| सब्सिडी | 60% तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkusum.mnre.gov.in |
सोलर पंप सब्सिडी योजना के लाभ
- सोलर पंप सब्सिडी योजना की वजह से महंगे बिजली के बिल से छुटकारा मिल जाएगा वही जो किसान डीजल को उपयोग में लेते हैं उन्हें डीजल के होने वाले खर्चे से छुटकारा मिलेगा।
- बिजली आने को लेकर किसान को इंतजार नहीं करना होगा और कभी भी किसी भी वक्त सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली को उपयोग में लेकर किसान सिंचाई कर सकेंगे।
- सब्सिडी का लाभ मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर होने वाले किसान भी सोलर पंप को लगवा सकते हैं।
- अलग-अलग राज्यों के अंतर्गत यह योजना मौजूद होने की वजह से अलग-अलग राज्यों के नागरिक इस प्रकार की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सोलर पंप सब्सिडी योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी
सोलर पंप सब्सिडी योजना में किसानों को राजस्थान राज्य के अंतर्गत सोलर पंप लगवाने पर 60 % तक की सब्सिडी की राशि मिलेगी। वही मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को पहले इस योजना में 40% सब्सिडी की राशि प्रदान की जाती थी लेकिन अब 90% तक सब्सिडी की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार अन्य राज्यों के किसान भी अपने राज्य में प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की जानकारी को जानकार लाभ ले सकते हैं।
सोलर पंप सब्सिडी योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- अलग-अलग राज्यों में सोलर पंप सब्सिडी योजना अलग-अलग नाम से हो सकती है तो सबसे पहले किसान राज्य में मौजूद सब्सिडी योजना की पूरी जानकारी को जाने और उसके बाद आवेदन करें।
- शुरुआती समय में किसानो को स्वयं की जेब से राशि खर्च करनी होगी और सब्सिडी की राशि बाद में मिलेगी।
- जो किसान पंप के साथ बिजली को भी स्टोर करना चाहते हैं वह सभी ज्यादा कैपेसिटी का सिस्टम लगवाएं।
- एक अच्छी कंपनी का सोलर पंप ही लगवाना है इससे सालों तक कोई भी समस्या देखने को नहीं मिलेगी।
सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए पात्रता मापदंड
- आवेदक के पास खेती करने के लिए भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और केवल किसान ही होना चाहिए।
- किसान ने पहले से किसी भी सोलर पंप सब्सिडी योजना का लाभ नहीं उठाया हुआ होना चाहिए।
- आधार कार्ड बैंक खाता पासबुक भूमि के आवश्यक दस्तावेज मोबाइल नंबर फोटो यह कुछ दस्तावेज किसान के बने होने चाहिए।
सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले केंद्र सरकार या राज्य सरकार के सोलर पंप सब्सिडी योजना के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- अब पोर्टल पर किसान को रजिस्ट्रेशन करना है और फिर आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर आवेदन फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है।
- आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने हैं और सभी जानकारी अच्छे से चेक करनी है।
- इतना करके आवेदन के सभी स्टेप से पूरे करने हैं और फिर फॉर्म को सबमिट करने के ऑप्शन के जरिए सबमिट कर देना है।
- इस तरीके से सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए बिना किसी समस्या के आवेदन हो जाएगा।
- हालांकि उम्मीदवार एक बार आवेदन करने के सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश को जरूर पढ़े क्योंकि अलग-अलग राज्यों में आवेदन के स्टेप्स में अंतर होता है।
FAQs
किस-किस योजना से सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है?
पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना, तथा इन दोनों योजनाओं के अलावा भी अभी और भी योजनाए है जिनसे सोलर पंप सब्सिडी के लाभ के साथ लगवाया जा सकता है।
सोलर पंप सब्सिडी योजना की संपूर्ण जानकारी कहां से जाने?
इस योजना की संपूर्ण जानकारी जाननी जरूरी है जो की आधिकारिक पोर्टल से आसानी से हासिल की जा सकती है तथा किसान अपनी पात्रता को भी चेक कर सकते है।
क्या मुझे सोलर पंप सब्सिडी का लाभ मिलेगा?
पात्र होने पर जरूर यदि आवेदन किया जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको सोलर पंप सब्सिडी का लाभ मिलेगा।









