Sub Inspector Vacancy: सब इंस्पेक्टर भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 10, 2025 12:05 PM
Sub Inspector Vacancy

मध्य प्रदेश राज्य में पुलिस विभाग की तरफ से पिछले महीने में सब इंस्पेक्टर के 500 से अधिक पदों तक की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन आउट किया था जिसके अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को निरंतर रूप से ऑनलाइन संचालित किया जा रहा है।

अक्टूबर महीने से शुरू हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अब तक लाखों की संख्या में मध्य प्रदेश राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं तथा परीक्षा में शामिल होने के लिए दावेदार हैं।

राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो सब इंस्पेक्टर भर्ती में हिस्सा तो लेना चाहते हैं परंतु किसी भी कारण बस अभी तक आवेदन नहीं कर पाए है उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत ही खास अपडेट देने वाले जिसके लिए पूरी जानकारी अंत तक पढ़े।

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस महत्वपूर्ण भर्ती में सब इंस्पेक्टर के समय सूबेदार के भी कुछ महत्वपूर्ण पदों की भरपाई की जाने वाली है। भारती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के तहत आवेदन प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों के लिए एक महीने तक का समय दिया गया था।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से आज 10 नवंबर 2025 को एक महीना पूर्ण होने वाला है जो भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि सुनिश्चित है। जो उम्मीदवार आज यानी 10 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन भर्ती में जमा कर देते हैं केवल उनके उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

Sub Inspector Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
भर्ती का नामसब इंस्पेक्टर भर्ती
पद का नामउपनिरीक्षक
कुल पद 500+
आवेदन प्रारम्भ 27/10/2025
आवेदन की अंतिम तिथि10/11/2025
योग्यतास्नातक
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा,फिजिकल टेस्ट
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.esb.mp.gov.in/

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए योग्यताएं

सब इंस्पेक्टर समेत सूबेदार के पदों के लिए भर्ती में निम्न योग्यताएं लागू है:-

  • मध्य प्रदेश राज्य समेत अन्य राज्यों की उम्मीदवार भी भर्ती में हिस्सा ले सकते है।
  • उम्मीदवार की बेसिक कक्षा दसवीं तथा 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • साथ में ही उम्मीदवार ने किसी भी महाविद्यालय से मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
  • वे शारीरिक तथा मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होने चाहिए।
  • योग्यता संबंधी विवरण को विस्तार पूर्वक जानने के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश की सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करते हैं तथा अन्य किसी भी राज्य से हैं तो उन सभी के लिए 560 रुपए तक का आवेदन शुल्क लगेगा इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य के निवासी सामान्य श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए ₹500 के आवेदनशुल्क का भुगतान ही करना होगा।

साथ में ही आरक्षित श्रेणियां की उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति या फिर अनुसूचित जनजाति में आते हैं उन सभी के लिए ₹250 तक का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जो किसी भी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन से भुगतान कर सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से शुरू की गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 33 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आरक्षित श्रेणियां के लिए आयु सीमा में छूट भी प्रदान करवाई जा रही है।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी एक बार नोटिफिकेशन से चेक कर लें ताकि आगे कोई परेशानी ना हो।

सब इंस्पेक्टर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा जारी की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाएगी जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं उन सभी के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा अंत में फिजिकल टेस्ट होंगे। निम्न चरणों के आधार पर ही उम्मीदवारों के लिए पद नियुक्त किया जाएगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन सुधार

ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय की गई सब इंस्पेक्टर की आवेदन प्रक्रिया के लिए आवेदन सुधार हेतु भी विशेष तिथियां को निर्धारित किया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो भर्ती में आवेदन कर चुके हैं उन सभी के लिए आवेदन सुधार हेतु 27 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है जिसके अंतर्गत आसानी से अपने आवेदन का सुधार कर सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सब इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के नोटिफिकेशन को सर्च करें और उसका अध्ययन करें।
  • भर्ती की नोटिफिकेशन में ही आवेदन वाली लिंक मिल जाएगी उसे क्लिक करना होगा और फॉर्म तक जाना होगा।
  • फार्म में निर्देशित जानकारी को भरें और आवेदक के डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से भर्ती में आवेदन कंप्लीट हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

एमपीएसआई भर्ती में पद वितरण क्या है?

एमपीएसआई भर्ती में 28 पद सूबेदार के लिए तथा 472 पद सब इंस्पेक्टर के लिए दिए गए हैं।

एमपीएसआई भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन कब होगा?

एमपीएसआई भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

एमपीएसआई की प्रेलिम्स परीक्षा कितने अंको की होगी?

एमपीएसआई की प्रेलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram