उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा यूपी स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है जो कि राज्य में चलने वाली खास योजनाओं में शामिल योजना है इस योजना की वजह से हर साल लाखों विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि मिल रही है और इस साल भी शिक्षा को हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी जो कि विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी और सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप की राशि को उपयोग में ले सकेंगे।
अलग-अलग स्तर की शिक्षा को हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि मिल सके इसके लिए सरकार ने अलग अलग स्कॉलरशिप की योजनाएं चलाई हुई है और उन्हीं के अनुसार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। राज्य में छोटी कक्षाओं से बड़ी कक्षाओं तक सभी को स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त हो रही है और आगे भी होगी जिन्होंने कुछ समय पहले स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था वह संबंधित जानकारी को जरुर हासिल करें।
यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस 2025
यूपी स्कॉलरशिप योजना के लिए सरकार के द्वारा आधिकारिक पोर्टल भी जारी किया हुआ है जिसके माध्यम से ही विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है वहीं स्कूलों के अंतर्गत भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई जाती है तो बहुत सारे विद्यार्थी स्कूलों के अंतर्गत ही फॉर्म को जमा करके अध्यापकों के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करवा लेते हैं।
लेकिन स्कॉलरशिप पोर्टल पर पेमेंट स्टेटस चेक करने का ऑप्शन भी उपलब्ध करवाया हुआ है जिसे बहुत ही कम विद्यार्थी उपयोग में लेते हैं ऐसे में सभी विद्यार्थी पेमेंट स्टेटस चेक करने के ऑप्शन को जरूर उपयोग में लें क्योंकि इस ऑप्शन के जरिए पेमेंट स्टेटस को चेक किया जा सकता है और जानकारी हासिल की जा सकती है कि आखिर में स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी या नहीं।
UP Scholarship Status 2025 Overview
| विभाग का नाम | समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, |
| योजना का नाम | यूपी स्कॉलरशिप योजना |
| लेख का प्रकार | पेमेंट स्टेटस |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 10 जुलाई 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 दिसंबर 2025 |
| हस्तांतरण | डीबीटी के माध्यम से |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in/ |
यूपी स्कॉलरशिप के मिलने का समय
स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए सबसे पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई जाती है और उसके बाद में सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के लिए सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप की राशि जारी कर दी जाती है हर बार ऐसे ही किया जाता है और अधिकतम बार विद्यार्थियों को जनवरी के महीने से स्कॉलरशिप की राशि मिलनी शुरू हो जाती है हालांकि कभी-कभी यह स्कॉलरशिप की राशि जल्दी तो देरी से भी प्रदान की जाती है।
अभी इस साल भी आवेदन की प्रक्रिया स्कॉलरशिप को लेकर पूरी करवाई जा चुकी है जिसके चलते विद्यार्थियों को बहुत ही जल्दी स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी। और यह स्कॉलरशिप की राशि कभी भी मिल सकती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह स्टेटस को चेक करते रहें। और स्टेटस चेक करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं है स्मार्टफोन या लैपटॉप से ही स्टेटस चेक किया जा सकता है।
यूपी स्कॉलरशिप के लाभार्थी
उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है और यह स्कॉलरशिप की राशि भी केवल ऐसे विद्यार्थियों को मिलती है जिन्होंने पढ़ाई करने के लिए विद्यालय में एडमिशन लिया हुआ है। वही परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से ज्यादा कि नहीं होनी चाहिए। अलग-अलग सभी वर्गों के विद्यार्थी यूपी स्कॉलरशिप योजना से स्कॉलरशिप की राशि को प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मार्कशीट
- बैंक खाता पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो, आदि
यूपी स्कॉलरशिप की विशेषताएं
- विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप ऑनलाइन मिलती है जिसकी वजह से विद्यार्थियों को किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- हर वर्ष स्कॉलरशिप मिलने की वजह से नए-नए विद्यार्थी भी स्कॉलरशिप को प्राप्त कर पाते हैं।
- गरीब विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की राशि बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होती है क्योंकि वह अपनी पढ़ाई में स्कॉलरशिप की राशि को जरूरी काम के लिए उपयोग में ले पाते हैं।
- प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक दोनों तरह की स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को राज्य के अंतर्गत मिलती है।
- राज्य में अलग-अलग प्रकार की और भी स्कॉलरशिप की योजनाएं मौजूद है जिनका लाभ भी विद्यार्थियों के द्वारा उठाया जा सकता है।
यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
- स्कॉलरशिप के स्टेटस को देखने के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली उत्तर प्रदेश के पोर्टल को स्मार्टफोन में ओपन करें।
- फिर मेनू में स्टेटस का ऑप्शन नजर आएगा तो इस पर क्लिक कर देना है।
- अब ड्रॉप डाउन में अलग-अलग वर्ष देखने को मिलेंगे तो वर्ष का चयन कर लेना है।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या जन्म तिथि कैप्चा कोड की जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
- इतना करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है और सर्च के बटन पर क्लिक करने पर आवेदन की स्थिति नजर आ जाएगी।
- राशि जारी होने पर राशि बैंक खाते में जमा हुई है नहीं इसके लिए विद्यार्थियों को पीएफएमएस पोर्टल को ओपन कर लेना है और उसके माध्यम से स्टेटस को चेक करना है।
FAQs
मुझे कैसे पता चलेगा की स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी या नहीं?
यह पता करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन की स्थिति चेक करनी होगी यदि आवेदन फॉर्म स्वीकार हो गया है तो स्कॉलरशिप की राशि जरूर मिल जाएगी।
यूपी स्कॉलरशिप 2025 का पैसा कब तक आएगा?
यूपी स्कॉलरशिप का पैसा 31 दिसंबर तक बैंक खाते में आ सकता है। वहीं कुछ विद्यार्थियों को 24 जनवरी 2026 तक भी स्कॉलरशिप की राशि मिल सकती है।
क्या मुझे भी स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी?
यदि स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है तो जरूर आपको भी स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी।









