Van Vibhag Vacancy 2025: वन विभाग सीधी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 18, 2025 12:29 PM
Van Vibhag Vacancy

वन विभाग के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन आ गया है। और सभी उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है ऐसे में जो भी उम्मीदवार वन विभाग के अंतर्गत किसी भी पद पर चयनित होना चाहते हैं वह सभी 20 नवंबर 2025 की तारीख से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं क्योंकि आवेदन के लिए अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 की निर्धारित की गई है।

यह आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से चलाई जा रही है। वही साक्षात्कार के लिए भी तारीख की घोषणा कर दी गई है साक्षात्कार के लिए तारीख 25 नवंबर 2025 रखी गई है तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए इस तारीख पर जरूर उपस्थित होना है। रिक्त पदों की संख्या आवेदन करने की प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता तथा आदि अन्य जानकारी के लिए इस लेख को अंतिम शब्द तक पढ़े।

वन विभाग भर्ती 2025

वन विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन इस बार अलग-अलग तीन प्रकार के रिक्त पदों के लिए जारी किया गया है जिसमे डाटा एंट्री ऑपरेटर, एमएस-सीआईटी प्रशिक्षक और क्षेत्र कार्यकर्ता के पद शामिल है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होंगे उनका चयन इन्हीं रिक्त पदों पर किया जाएगा और इन सभी के कुल 13 रिक्त पद है। जिसमें 1 पद एमएससीआईटी प्रशिक्षक के लिए 2 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए तथा 10 रिक्त पद क्षेत्र कार्यकर्ता के लिए है।

जो उम्मीदवार एमएससी आईटी प्रशिक्षक के पद पर चयनित होंगे उन उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करना होगा। वही एमएसटीआईपाईएस डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को डाटा प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े हुए कार्य करने होंगे इसके अलावा क्षेत्र कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय संबंधित कार्य सौंपे जाएंगे जैसे कि वन में जल और वन्य जीव संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को देखना आदि।

Van Vibhag Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममहाराष्ट्र वन विभाग
भर्ती का नामवन विभाग भर्ती 2025
पद का नामडाटा एंट्री ऑपरेटर, एमएस-सीआईटी प्रशिक्षक और क्षेत्र कार्यकर्ता
कुल पद13 रिक्त पद
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारम्भ3 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
साक्षात्कार तारीख25 नवंबर 2025
वेतन 16000 रूपये से लेकर 18000 रूपये
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahaforest.gov.in/

वन विभाग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर और एमएस सीआईटी प्रशिक्षक के लिए एक समान रखी गई है जो कि स्नातक की है तो इन पदों के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। वही दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। साथ ही मराठी टाइपिंग और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग आनी चाहिए। क्षेत्र कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए और न्यूनतम 2 वर्ष का वन कार्य में अनुभव होना चाहिए।

वन विभाग भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा बल्कि इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवार का चयन कर लिया जाएगा उम्मीदवार की योग्यता अनुभव और व्यवहार को देखा जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को सूचना दे दी जाएगी। वही ध्यान रहे इंटरव्यू के लिए जाते समय अपने सभी दस्तावेज जरूर साथ में लेकर जाने है और आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान समय से पहले ही पूरी कर लेनी है।

वन विभाग भर्ती के तहत वेतन

इस भर्ती के माध्यम से जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे उन उम्मीदवारों को 16000 रूपये से लेकर 18000 रूपये की सैलरी हर महीने प्रदान की जाएगी। जिसमें क्षेत्र कार्यकर्ताओं को हर महीने 16000 रूपये की सैलरी और अन्य को 18000 रूपये की सैलरी मिलेगी। महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत निकाली जाने वाली यह भर्ती एक सीधी भर्ती है इसलिए उम्मीदवारों को जरूर आवेदन करना चाहिए।

वन विभाग भर्ती को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके विस्तृत रूप से अच्छे से जानकारी को हासिल करें।
  • इस बार ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी गई है जिसकी वजह से प्रत्येक उम्मीदवार को ऑफलाइन ही आवेदन करना है।
  • इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2025 के दिन सुबह 11:00 उप वन संरक्षण अकोट वन्य जीव प्रभाव अकोट के कार्यालय में उपस्थित होना है।
  • आवेदन फॉर्म में कोई भी गलती नहीं करनी है जिसकी वजह से फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा और योग्य होने पर चयन होने की पूरी संभावना रहेगी।

वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदन की प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें तथा आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवाए।
  • अब फॉर्म में आवश्यक विस्तृत जानकारी को ध्यान से दर्ज करें लेकिन याद रहे जानकारी पूरी दर्ज करनी है।
  • उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी तो दर्ज करनी ही है साथ ही दस्तावेजों की जानकारी और अन्य जानकारी भी दर्ज करनी है।
  • इतना करके ज़रूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी करवाकर फॉर्म के साथ लगा देनी है।
  • अब संबंधित कार्यालय में फॉर्म को जमा कर देना है और फॉर्म जमा होते ही आवेदन हो जाएगा।

FAQs

वन विभाग की भर्ती 2025 में कब निकलेगी?

वन विभाग की भर्ती 2025 में अभी निकली हुई है जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।

क्या वन विभाग की इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा?

जी नहीं वन विभाग की इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

वन विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन कहां मिलेगा?

वन विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram