Voter ID Card Apply Online: वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 9, 2025 6:49 PM
Voter ID Card Apply Online

भारत में निवास करने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा वोटर आईडी कार्ड जारी किया जाता है जो की सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अनेक स्थानों पर इस दस्तावेज की मांग की जाती है और यह दस्तावेज मौजूद होने पर वहां पर इस दस्तावेज को उपयोग में लिया जा सकता है बड़ी संख्या में नागरिकों ने वोटर आईडी कार्ड को बनवाया हुआ है लेकिन अभी जिनके पास यह कार्ड नहीं है उन्हें आवेदन करना होगा।

वही एक बार आवेदन कर देने के पश्चात वोटर आईडी कार्ड बनकर आ जाएगा जो की एक फिजिकल कार्ड रहेगा और इसे कहीं पर भी लेकर जाया जा सकेगा। वोटर आईडी कार्ड को मतदाता पहचान पत्र भी कहते हैं इस कार्ड को उपयोग में लेकर नागरिक चुनाव के समय में अपने पसंदीदा किसी भी चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को वोट दे सकते हैं। वही इतना ही नहीं अपनी पहचान को साबित करने के लिए भी नागरिक अलग-अलग स्थान पर इसे उपयोग में ले सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड की जानकारी

वोटर आईडी कार्ड को बनवाने के लिए नागरिकों को अलग-अलग कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े और नागरिक को समस्या ना आए इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन ही आवेदन की प्रक्रिया रखी हुई है जिसकी वजह से नागरिक ऑनलाइन ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करके घर बैठे ही वोटर आईडी कार्ड को बनवा सकते हैं और घर से वोटर आईडी कार्ड को बनवाने पर नागरिकों को अलग-अलग प्रकार के फायदे भी देखने को मिलते हैं।

जिसमें सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगता है। हालांकि वोटर आईडी के फिजिकल कार्ड को मंगवाने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना पड़ सकता है। कोई भी नागरिक स्मार्टफोन कंप्यूटर लैपटॉप आदि में से किसी भी डिवाइस को उपयोग में लेकर कुछ ही समय में वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Voter ID Card Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामभारत निर्वाचन आयोग
दस्तावेज का नामवोटर कार्ड
वर्ष2025
फॉर्म नंबरफॉर्म-6
लाभमत प्रदान करने का अधिकार देता है साथ ही पहचान पत्र के तौर पर भी कार्य करता है
आयु18 वर्ष या इससे अधिक
आवेदन शुल्कनिशुल्क आवेदन
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/

वोटर आईडी कार्ड के फ़ायदे

  • जहां पर भी पहचान साबित करने की आवश्यकता पड़ेगी वहां पर तुरंत वोटर आईडी कार्ड को निकालकर दिखाया जा सकेगा।
  • अनेक नागरिक अपने जरूरी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए वोटर आईडी कार्ड को उपयोग में ले सकेंगे।
  • वोटर आईडी कार्ड सरकारी दस्तावेज है और सरकारी दस्तावेज सभी जगह पर स्वीकार किया जाता है।
  • जरूरत पड़ने पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी वोटर आईडी कार्ड को उपयोग में लिया जा सकेगा।
  • वोटर आईडी कार्ड से नागरिक अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे।

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए योग्यता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष की जरूर होनी चाहिए।
  • पहले से कहीं पर भी वोटर आईडी कार्ड नहीं बना होना चाहिए।
  • आवेदन करते समय कुछ दस्तावेजों की मांग की जाएगी तो सभी दस्तावेज भी बने होने चाहिए।

वोटर आईडी कार्ड की महत्वपूर्ण बातें

  • वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक पोर्टल का लिंक voters.eci.gov.in है।
  • वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म 6 भरना होता है।
  • इस कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद रेफरेंस आईडी मिलता है जिसकी मदद से आवेदक आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
  • वोटर आईडी कार्ड बन जाने पर वोटर लिस्ट में नाम जरुर चेक करें।
  • जो नागरिक ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करना चाहे वह ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

वोटर आईडी कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र जिसके लिए नागरिक के पास आधार कार्ड पासपोर्ट पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई ना कोई दस्तावेज मौजूद होना चाहिए।
  • पता प्रमाण पत्र इसके लिए राशन कार्ड बिजली बिल या अन्य कोई पते को साबित करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आयु प्रमाण पत्र आयु को साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र दसवीं कक्षा की मार्कशीट या जन्म से संबंधित जानकारी देने वाला कोई ना कोई दस्तावेज होना चाहिए।
  • अन्य में मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो यह उपलब्ध होने चाहिए।

वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर आईडी कार्ड के आधिकारिक पोर्टल को गूगल में सर्च करें।
  • अब पोर्टल को खोलकर इलेक्टर्स सेक्शन में मौजूद ऑप्शन का चयन करके अकाउंट बनाएं।
  • फिर फिल फॉर्म के ऑप्शन का चयन करके फॉर्म में प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • जानकारी पूरी दर्ज करनी है और सही-सही दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आवेदन के चरण में आगे बढ़ते जाना है और दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
  • अब प्रत्येक आवेदक को फॉर्म फाइनल सबमिट करने के लिए कंप्लीट कर लेना है।
  • इतना करके जानकारी को अच्छे से चेक करके फॉर्म को सबमिट भी कर देना है और इस तरीके से ऑनलाइन ही आवेदन हो जाएगा।

FAQs

वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु लास्ट डेट क्या है?

वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन हेतु कोई भी लास्ट डेट नहीं है कभी भी आवेदन किया जा सकता है।

क्या स्मार्टफोन से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हां स्मार्टफोन से भी घर बैठे ही वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवश्यक ऑप्शन का चयन करके आवश्यक जानकारी को दर्ज करने के बाद में डाउनलोड करने से संबंधित ऑप्शन के जरिए वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram