जो भी युवा रोजगार की तलाश में है और खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उन सभी के लिए युवा उद्यमी योजना एक खास योजना है इस योजना में युवाओं को सरकार बिना ब्याज के लोन प्रदान करती है जिसे उपयोग में लेकर युवा खुद का कोई भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं और कमाई करके आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं तथा अपनी बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
यह योजना राज्य स्तर की योजना है और राज्य सरकार ही युवाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी युवाओं को आवेदन करना होगा और उसके बाद में चयनित होने पर इस योजना का लाभ मिलेगा काफी युवाओं ने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है। 2025-26 में काफी लोगों को इस योजना की मदद से लोन का लाभ मिलेगा इसलिए किसी को वंचित नहीं रहना है और आवेदन कर देना है।
युवा उद्यमी योजना 2025
इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत राज्य सरकार ने की है और राज्य में ही सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस योजना में मिलने वाले लोन को प्राप्त करने के लिए किसी भी गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है ना ही कोई ब्याज चुकाना होता है बल्कि बिना ब्याज के ही 25 लाख रूपये तक का लोन आवेदन करके लिया जा सकता है।
सरकार इस योजना में लोन की राशि तो प्रदान करेगी ही साथ ही युवाओं को ट्रेनिंग भी प्रदान करेगी जिसकी वजह से युवाओं का युवा उद्यमी योजना की वजह से और भी ज्यादा फायदा होगा। सरकार ने इस योजना को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान नाम दिया है जिन युवाओं को इस योजना का लाभ चाहिए वह ऑनलाइन तरीके को अपनाते हुए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। या बैंक जाकर बैंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
Mukhya Mantri Yuva Udyami Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) और निर्यात प्रोत्साहन विभाग |
| योजना का नाम | युवा उद्यमी योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभ | 25 लाख रूपये तक का लोन |
| ब्याज दर | शून्य |
| शैक्षणिक योग्यता | 8वीं कक्षा पास |
| आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://msme.up.gov.in/ |
युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी लाना चाहती है और युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है जिसके लिए ही सरकार ने इस महत्वपूर्ण खास योजना की शुरुआत की है। जो युवा लोन न मिलने की वजह से बिजनेस की शुरुआत नहीं कर पा रहे थे अब ऐसे युवा भी इस योजना का लाभ मिलने की वजह से बिजनेस की शुरुआत कर सकेंगे। महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा जिससे कि महिलाएं भी आगे बढ़ेगी।
युवा उद्यमी योजना की खास बातें
- इस योजना में मिलने वाले लोन को लौटने के लिए ज्यादा समय दिया जाएगा जिसकी वजह से लोन चुकाने में आसानी रहेगी।
- युवा उद्यमी योजना में ट्रेनिंग मिलने की वजह से बिजनेस शुरू करने में आसानी रहेगी और अनेक समस्याओं का हल हो जाएगा।
- पहली बार में युवाओं को इस योजना से कम लोन मिलेगा जिसे चुकाने के बाद में दूसरे चरण में बड़ा लोन मिलेगा।
- राज्य में कहीं से भी युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
युवा उद्यमी योजना के लिए पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- कम से कम 8वीं कक्षा की पढ़ाई आवेदक ने जरूर की हुई होनी चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से स्किल संबंधित सर्टिफिकेट डिग्री डिप्लोमा कुछ भी प्राप्त किया हुआ होना चाहिए।
- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में ट्रेनिंग ली हुई होनी चाहिए।
युवा उद्यमी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर
- बैंक खाता पासबुक
- पैन कार्ड
- कौशल प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रमाण पत्र
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- जाति प्रमाण पत्र
युवा उद्यमी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- युवा उद्यमी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले एमएसएमई पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर ले।
- इसके बाद फॉर्म भरने के तीन चरण देखने को मिलेंगे तो तीनों चरण पूरे करें।
- पहले चरण में संपूर्ण आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें जिसमें नाम जन्मतिथि पिता का नाम शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज की जानकारी आदि को दर्ज करें।
- दूसरे चरण में जिस प्रकार का बिजनेस शुरू करना है उसकी परियोजना का विवरण दे देना है और सिबिल स्कोर ऐड कर देना है। दूसरे चरण में अन्य कार्य भी पूरे करें।
- इसके बाद आखिरी तीसरा चरण रहेगा जिसमें बैंक की जानकारी को दर्ज करें जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं उसका चयन करें।
- इतना करके पूरा फॉर्म कंप्लीट करें और जरूरी स्थान पर टिक मार्क करके फॉर्म को सबमिट करे।
- साथ ही मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने हैं और सभी स्टेप्स पूरे कर लेने हैं।
FAQs
क्या मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लोन लेने के लिए जमीन होनी जरूरी है?
जी नहीं जमीन नहीं है तब भी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लोन लिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कौन-कौन बैंक लोन प्रदान करते हैं?
इस योजना से लोन लेने के लिए डायरेक्ट बैंक में जाकर बात करके वहां से भी आवेदन किया जा सकता है और आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग सभी बैंक इस योजना का लोन देते हैं।
क्या मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए सिबिल सही होना चाहिए?
जी हां इस योजना का लाभ लेने के लिए सिबिल जरूर सही होना चाहिए।









